रविवार, 9 जनवरी 2011

मलाड में दिन दहाड़े ज्वेलरी शाप पर डकैती


  मुंबई के मलाड इलाके के सुन्दरम ज्वेलरी शाप में आज सुबह तक़रीबन ९ बजकर ४० मिनट 
 
पर 4 लुटेरो ने चाकू की नोक पर १५ लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर चम्पत होगये...चोरो के 
 
हौसले इतने  बुलंद थे की महज दुकान से १०० मीटर की दुरी पर बनी पुलिस चौकी की परवाह 
 
न करते हुए वे हाथ में चाकू लहराते हुए सीधे दुकान में घुसे... और दुकान में मौजूद भागीरथ 
 
देवाशीस पर हमला कर घायल करने के बाद सारी दुकान का माल समेट कर नौ दो ग्यारह हो 
 
गए...भागीरथ देवाशीस को भगवती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहा उसकी हालात 
 
स्थिर बनी हुयी है...पुलिस की सारी सुरक्षा व्यस्था के बावजूद लूट की इस वारदात ने उनके 
 
दावों की पूल खोल कर रख दी है...वही लोगो ने इस वारदात के बाद  संदिग्ध को पकड़ कर 
 
पुलिस के हवाले कर दिया है...पुलिस मामले की जाँच कर आरोपियों को तलासने में जुट गयी 
 
है.... 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें