रविवार, 25 सितंबर 2011

.दिन दहाड़े घर मे चोरी ओर सेंधमारी से लोगों के दिल मे डर का माहौल




ठाणे  के कल्याण इलाके मे दिन दहाड़े घर मे चोरी और सेंध मारी से लोगों  के दिल मे डर का माहौल  .... पुलिस  चोरी की घटना पर अंकुश लगाने मे असफल जिसके चलते स्थानिय  रहीवासीयों  मे डर का माहौल  ..... आज सुबह ठाणे कल्याण इलाके मे साईं कुष्णा बिल्डिंग रहने वाल़े वासुदेव चन्ने जो कि  बी. एस .अन .एल कंपनी मे काम में काम करते हैं  अपनी पत्नी के साथ  रोज की कि तरह काम पर गए थे .... शाम को जब घर पर  पहुचे दरवाजा खोलने गए तो दरवाजा  न खुलत़ा  देख परेशान  होकर दरवाजा काटा अन्दर देखा तो चोर ने बीस तोले कि ज्वेलरी  ५२ हजार रूपये नकद गायब थे  ..... तिन चार महीने से चल रही कल्याण डोम्बीवली मे चोरी के सवाल जब पुलिस  कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है  पुलिस  अधिकारी सुबह ३ चोरो को नाका बंदी में पकड़कर अपनी वाह वाही में जुटी हुयी है  .... वही शाम को एक नई चोरी करके चोर ने पुलिस  वालो को  कमजोर होने का अहसास   दिलाया ....

जगजीत सिंह आई सी यु में


मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है  और  उनकी हालत खराब  बताई जा रही है  अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी सर्जरी की गई है डॉक्टरों ने बताया कि 70 वर्षीय जगजीत सिंह की हालत काफी नाजुक है उन्हें आईसीयू में रखा गया है उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है जगजीत सिंह को शुक्रवार को मुंबई में एक कंसर्ट में शिरकत करनी थी तभी अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया 

मुंबई में होगी सुरक्षा की नई तकनीक

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा किस प्रकार तय की जाय, इसी बात को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर.पाटिल और गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने लन्दन देश का दौरा किया और वहाँ जाकर उन्होंने लन्दन देश की सुरक्षा तकनीक का जायजा लिया ...लन्दन से आज मुंबई लौटे महाराष्ट्र के ये दोनों मंत्री ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर मिडिया को संबोधित किया ...देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा को लेकर हमेशा से ही सियासी हलको में गहमा-गहमी का माहौल बना रहता है, जिसको देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटिल ने अपने गृहराज्य मंत्री के साथ लन्दन देश का दौरा किया ... वैसे तो विश्व में स्कोट लैंड यार्ड पुलिस के बाद दुसरे नंबर पर गिनी जाती है मुंबई पुलिस...! जिसको लेकर मुंबई की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे ही करती आयी है महाराष्ट्र सरकार ....लेकिन इस बार गृहमंत्री आर.आर.पाटिल ने कुछ नया करने का मन बनाया ...और वे पहुच गये सीधे लन्दन , जहाँ की सुरक्षा तकनीक का जायजा लेने के बाद आज वे मुंबई पहुंचे ...मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय शिवाजी टर्मिनल पर आर.आर पाटिल ने मिडिया से क्या कहा आइये सुनते है ...महाराष्ट्र के गृहमंत्री लन्दन देश के सुरक्षा तकनीक से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं ... अब सुनते हैं महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री सतेज पाटिल का इस विषय पर क्या कहना है .....लन्दन देश की सुरक्षा तकनीक को रिंग ऑफ़ स्टील माना जाता है और इस तकनीक ने भले ही इन दोनों मंत्रियों को अच्छा-खासा प्रभावित किया हो , लेकिन अब आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा तकनीक में ये किस प्रकार का बदलाव कर पाते हैं ये देखने वाली बात होगी ...

बुधवार, 7 सितंबर 2011

जुहू डबल हत्याकांड में चार नेपालियो की गिरफ़्तारी



मुंबई के जुहू इलाके में हुए डबल हत्याकांड  में चार लोगों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है.... लुट के इरादे हुए इस हत्याकांड में कविता सोचक नामक महिला और उनके मेनेजर प्रशांत बागवे की हत्या कर दी गयी थी ....  ३० अगस्त को जुहू के जय जगदीश अपार्टमेन्ट में रहने वाली कविता सूचक  की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी .... पुलिस ने इस हत्याकाड में ४ लोगों को गिरफ्तार किया है....जिसमे प्रेम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियो के साथ मिलकर इस हत्या काण्ड  को अंजाम दिया था ..... प्रेम सिंह कविता सूचक  के घर में नौकर था..... कविता के घर में एक नौकर एक मैनेजर  और २ बच्चे रह रहे थे.... वारदात के वक्त कविता के दोनों बच्चे ट्यूशन गये हुए थे ..... पुलिस का कहना है कि प्रेम सिंह ने कविता के घर में काम करते वक्त घर में एक बड़ी तिजोरी देखी थी तब से उसके मन में लालच आ गयी थी  जिसके चलते उसने इस वारदात को अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया  .....पुलिस का कहना है कि प्रेम सिंह की नजर तिजोरी पर थी .......और वो मौके का इन्तजार कर रहा था जिस दिन कविता घर में अकेली थी तब उसने तीन साथियो को संपर्क किया और कविता की हत्या कर दी .....हत्या के तुरंत बाद उसने तिजोरी खोली लेकिन तिजोरी में उसे एक पैसा नही मिला तब उसने और उसके साथियो ने मिलकर घर की छानबीन की.... उसे घर में केवल 80 हजार रूपये नकद और कुछ आभूषण  मिले जिसकी कुल कीमत १ लाख २४ हजार रुपये है ....जब प्रेम सिंह और उसके साथी घर की तलाशी कर रहे थे उसी दौरान कविता का मैनेजर  वहा आ पंहुचा ....प्रेम सिंह के साथियो ने मैनेजर  का भी गला दबा कर हत्या कर दी हत्या के तुरंत बाद प्रेम सिंह और उसके साथी नांदेड की तरफ फरार हो गये फिलहाल इस केस में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है .... पुलिस की इस मामले में आगे की तहकीकात जारी है


बिग बी ने किया लालबाग़ के राजा का दर्शन

  गणपति उत्सव का आज चौथा दिन है मुंबई समेत देशभर के शहरों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। खासकर मुंबई में श्रद्घा और भक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जो दुनिया के किसी कोने में आपको देखने को नहीं मिलेगा मुंबई में लालबाग के राजा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा पड़ा है .....आम जनता के साथ नेता अभिनेता सभी गणेश जी के दर्शन के लिए पहुच रहे है .....महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुचे लालबाग़ के राजा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने .......

मुंबई में हाई अलर्ट


 दिल्ली हाईकोर्ट परिसर  में हुए आतंकी बम विस्फोट के बाद आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है ... जिसके बाद मुंबई के तमाम रास्तों पर मुंबई पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है ...इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर सी.आई.एस.एफ के जवानो ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर तमाम आने जाने वाली गाड़ियों का बारीकी से निरिक्षण करना शुरू कर दिया है ताकि सुरक्षा के लिहाज से कहीं चूक ना हो जाए ... दिल्ली में हुए बम विस्फोट का असर मुंबई में भी देखने को मिल रहा है

किसी खास व्यक्ति,


किसी खास व्यक्ति, समूह,ग्रुप या झुण्ड ने 'अनशन' कर डाला कि हमें संसद और सरकार
पसंद नहीं इसीलिए जब तक उसके अधिकार किसी 'लोकपाल' को नहीं हस्तांतरित किये जाते हम अनशन पर मजमा लगायेंगे ? और विटामिन वाला पानी पीकर वन्दे मातरम् बोल-बोल कर मीडिया के सहारे सारे देश को अस्थिर कर डाले !

किसी खास व्यक्ति,

किसी खास व्यक्ति, समूह,ग्रुप या झुण्ड ने 'अनशन' कर डाला कि हमें संसद और सरकार
पसंद नहीं इसीलिए जब तक उसके अधिकार किसी 'लोकपाल' को नहीं हस्तांतरित किये जाते हम अनशन पर मजमा लगायेंगे ?
और विटामिन वाला पानी पीकर वन्दे मातरम् बोल-बोल कर मीडिया के सहारे सारे देश को अस्थिर कर डाले !