रविवार, 29 दिसंबर 2019

IPS की बात सुन ताली बजाने लगे CAA के प्रदर्शनकारी, लगाने लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे


मनोज शर्मा पश्चिम विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त 



नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। इस बीच कुछ पुलिस अधिकारियों के ट्वीट्स और वीडियो भी वायरल हुए हैं। इन पुलिस अफसरों ने कई हिस्सों में अमन कायम करने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। उन्हीं में से एक हैं पश्चिम प्रादेशिक विभाग  मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा। मनोज शर्मा ऐसे तो महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं, और मूलरूप से वह मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं।

मनोज शर्मा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा में रहते हैं। आईपीएस बनने से पहले पर उनका जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। हाल ही में मनोज शर्मा के एक दोस्त ने उनके ऊपर एक ट्वेल्थ फेल नाम से किताब लिखी है। जिसमें मनोज शर्मा की जिंदगी के कई रोचक किस्से हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें मुंबई सीएए को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच अपनी बात रखते दिखाई रहे हैं। आईपीएस अधिकारी की बात सुनकर लोग पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं।

वायरल है ये वीडियो

मुंबई में भी हजारों की संख्या में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हर दिन लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा प्रदर्शनकारियों के मंच पर जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं सभी लोगों को जानता हूं, एक-एक लोगों से हमारा रोज का संबंध है। वो सब हमारे अजीज हैं। लेकिन कोई एक आदमी गड़बड़ करता है और हम सभी बदनाम हो जाते हैं। इसे याद रखना चाहिए ।

किसी को मौका न दें

पुलिस अधिकारी मनोज शर्मा लोगों से अपील करते हैं कि किसी को भी यह मौका नहीं दें। यह मौका आप लोगों किसी को नहीं देना चाहिए । मुंबई पुलिस और आप लोगों के बीच कोई और नहीं आए। आप सभी लोगआराम से आएं और अपनी बात रखें। आपका जो विरोध है, उसे सरकार तक पहुंचाने के लिए हम हैं। आईपीएस मनोज शर्मा का संबोधन खत्म होते ही वहां मौजूद भीड़ मुंबई पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है। साथ ही सभी लोग ताली बजाने लगते हैं।

मुरैना के रहने वाले हैं मनोज शर्मा

मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा मुरैना के रहने वाले हैं। मनोज 2005 के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मनोज नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे और बारहवीं में फेल हो गए थे। उसके बाद मनोज को लगने लगा कि आगे क्या होगा। गर्लफ्रेंड से मिली प्रेरणा के बाद उन्होंने आगे की यात्रा पूरी की थी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें