शनिवार, 8 जुलाई 2017

मुम्बई सीरियाल बम ब्लास्ट का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार


मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

 



मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी को शनिवार को  उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिजनौर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश व गुजरात एटीएस की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया है बम ब्लास्ट के बाद से ही यह फरार था इसके ऊपर टाडा भी लगा हुआ है। 

उत्तर प्रदेश एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरुण ने इसकी पुष्टि की है  कि 1993 का मुंबई ब्लास्ट से संबन्धित टाडा के एक आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बिजनौर के नजीबाबाद का रहने वाला  है।

बिजनौर में गुजरात एटीएस के निरीक्षक एनके ब्रह्मभट्ट व एनएल देहाई की टीम ने पुलिस की मदद से सुबह नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्हेड़ी निवासी 55 वर्षीय कदीर अहमद पुत्र अमीर को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 1993 में गुजरात प्रांत में आतंकी व विस्फोटक  गतिविधियों व टाडा अधिनियम के तहत कदीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस व एटीएस से बचकर ही वह मुंबई व गुजरात से अपने गांव आकर रह रहा था। गुजरात और यूपी एटीएस ने मुंबई ब्लास्ट से जुड़े TADA के आरोपी कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद को बिजनौर से गिरफ्तार किया।गुजरात के जामनगर कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर एटीएस ने कदीर अहमद को गिरफतार किया है। पुलिस के मुताबिक, डान दाउद इब्राहिम के करीबी टाइगर मेमन से उसके करीबी संबंध रहे हैं। वह 1993 से पहले मुबंई में दरी का कारखाना का कामकाज चलाता था,1993 के बाद से वह गांव आकर प्रापर्टी व दुकान चलाने लगा था। अब उसका छोटा भाई मुंबई का कारोबार देखता है। उसके तीन बेटे हैं। एक बेटा एमआर (मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव) है, जबकि दूसरा दुकान चलाता है। तीसरा छोटा है। कदीर के अपराधिक गतिविधियों में वांछित होने के बावजूद नजीबाबाद पुलिस अनजान बनी हुई थी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर गुजरात कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है।
उसके ऊपर आरोप है कि 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के लिए टाइगर मेमन ने जो हथियार सप्लाई किए थे, उनको तथा अन्य विस्फोटक को मुंबई तक पहुंचाने में कदीर का हाथ था। इन हथियार तथा विस्फोटक जो जामनगर (गुजरात) में उतारा गया था। इनको बाद में मुंबई पहुंचाया गया। अब गुजरात एटीएस बिजनौर में ट्रांजिट रिमांड बनवाकर कदीर को अहमदाबाद लेकर जाएगी। असीम अरुण ने बताया कि कदीर से अभी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात एटीएस पूछताछ कर रही है। इसके बाद दोनों फोर्स और विवरण एकत्र करेंगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें