शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

शरद पवार और आठवले लीलावती पहुचे बाला साहेब का हाल जानने



  शिव सेना सुप्रीमों बाला साहेब ठाकरे को २ दिन पहले सांस लेने की तकलीफ होने के कारन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भारती किया गया है उनको मिलाने के लिए नेताओं का टाटा लगा हुआ है उनको देखने के लिए शरद पवार और रामदास आठवले लीलावती आये उनकी देख रेख कर रहे डाक्टर का कहना है की उनकी हालत स्थिर है वे आयी सी यू में नहीं है रूम में हैं उनको २ से ३ दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है


शनिवार, 21 जुलाई 2012

अबू जिंदाल की मुंबई किला कोर्ट में पेशी १४ दिन की पुलिस हिरासत


मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जैबुद्दीन अंसारी उर्फ अबू जिंदाल को क्राइम ब्रांच नें आज मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया.....जिंदाल से क्राइम ब्रांच तहकीकात करेगी..... क्राइम ब्रांच के मुताबिक जिंदाल वही शख्स है जिसनें लश्कर के आतंकियों को आतंकीय ट्रेनिंग के दौरान हिंदी भाषा सिखाई थी........पेशी के दौरान मुंबई की किला कोर्ट को 2 घंटे के लिए छावनी मे तब्दील कर दिया गया था........
कोर्ट ने ३१ जुलाई तक क्राईम ब्रांच की  हिरासत में भेज दिया
जैबुद्दीन अंसारी.....अबू जिंदाल...अबू हमजा..जी हां चेहरा एक नाम अनेक.....यह वही शख्स है जिसे 26/11 हमलों के बाद मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी.....आखिर दिल्ली दिल्ली पुलिस नें इसे ए टी एस के हवाले किया..और एटीएस नें से क्राइम ब्रांच को सौंपा.....क्राइम ब्रांच नें इसे भारी बंदोबस्त के बीच कोर्ट में पेश किया......अब तहकीकात के लिए जल्द ही अजमल आमिर कस्साब और जिंदाल को आमने  सामने बिठाएगी..और फिर यह तय किया जाएगा कि क्या यह वही जिंदाल है जिसनें ट्रेनिग के दौरान कस्साब और उसेक मारे गए दूसरे साथियों को हिंदी बोलने की ट्रेनिंग दी थी........... हमलों के दौरान मुंबई नरीमन हाउस और   क्राची कंट्रोल रूम के बीच आतंकियों की काफी देर तक बातचीत हुई...करांची   से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए .......नरीमन हाउस में आतंकी गोलियों की बौछार कर मासूम लोगों को बडी बेरहमी से कत्ल कररहे थे......क्राइम ब्रांच जिंदाल से यह पता लगाने की कोशिश करेगीगी...कि उस दौरान वहां जिंदाल के अलावा और कौन कौन लोग वहां मौजूद थे...... 
जिंदाल की पेशी के दौरान सुरक्षा  को मद्देनजर रखते हुए पूरी कोर्ट को छावना  में तब्दील करदिया गया था....इस दौरान मुंबई पुलिस के आला अधिकारी के  साथ साथ एटीएस  और क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी भी मौजूद थे.....क्राइम ब्रांच की तहकीकात के बाद जिंदाल से एटीएस ..औरंगाबाद असलहा जब्ती..और पूणे जर्मन बैकरी ब्लास्ट की पूछताछ कर सकती है..........

शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

कल्याण मे एक महिला ने 3 बच्चो को दिया जन्म दिया



मुंबई से ७० किलोमीटर दूर मुरबाड  के एक दूर दराज इलाके कि एक गर्भवती  महिला को कल्याण के वैष्णवी हस्पताल मे भर्ती किया गया था  जहा पर प्रमिला पुजारी नामक महिला ने एक नहीं दो नहीं तिन बच्चो को एक साथ जन्म दिया जहा पर मा सहित तीनो बच्चो कि तबियत  ठीक है मान और ३ बच्चे स्वस्थ हैं

कसारा में ट्रेन हादसा


मुबई से १२० किलोमीटर दूर  आज रात ९:४५ बजे  कसारा  से मुंबई सी.एस.टी. जा रही लोकल ट्रेन  उमरमाली और खरडी के बीच लोकल ट्रेन पटरी से उत्तर कर एक दुसरे ट्रेक पर पहुंच गयी  मुंबई से विदर्भ एक्सप्रेस कसारा  की तरफ जा रही थी  उसी बीच उमरमाली  के समीप लोकल ट्रेक से उतर कर दुसरे ट्रेक पर पहुंच गयी और इसी बीच विदर्भ एक्सप्रेस भी पहुच गयी जिससे चलते भीषण टक्कर हो गयी  जिसमे अधिकारिक तौर पर ३ लोगों के मरने की खबर है वही रात होने के कारण घायलों की संखया ४० के आस पास बताई जा रही है  जब की अधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ़ तौर पर नही कहा जा रहा है क्यों की स्थानीय  लोगो की मदद से अस्पतालों में भरती कराया गया है
घायलों को कसारा  और नासिक के अस्पतालों में स्थानीय  लोगो की मदद से भेजा गया है  वही अभी तक राहत और बचाव का काम चल रहा है एक मुंबई से १२० किलो मीटर दूर और चाहकर भी रेलवे प्रशासन कुछ भी नही कर पा रहा है

वही अभी के जो हालत है उस से तो  यही कहा जा सकता है की मध्य रेलवे  के कसारा  के बीच  रेलसेवा  बहाल होने में  काफी समय लग सकता है  एक तो रात का समय और बारिश के चलते सभी काम बुरी तरह प्रभावित है इस भीषण टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की विदर्भ एक्प्रेस के डब्बे एक के ऊपर चढ़ गये है  वही लोकल ट्रेन का इंजिन समेत लोकल की बोगिया बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी है | 
एस १० में डयूटी पर तैनात RPF जवान जिसने अपनी डयूटी का फ़र्ज़ अदा करते हुए  अपनी जान पर खेलकर रात के अँधेरे की परवाह किये बगैर ६० से ६५ लोगों को बाहर निकाला 
विदर्भ एक्सप्रेस के यात्रियों में भारी रोष व्याप्त था यात्रिओ का आरोप था की रेल प्रशासन  की तरफ से किसी भी तरह की राहत अभी तक उपलभध नही करायी गयी  है  हादसे को ७ घंटे हो गये बड़े -बड़े दावे करने वाली रेलवे ट्रेन में सवार यात्रियों को पानी तक उपलब्ध नही करा पायी उल्टा एनौन्सेमेंट करा दिया की २ किलो मीटर दूर हाई वे है जिसको जाना है जाए ,ऐसे में यह साफ़ होता है की रेल प्रशासन के सारे दावे खोखले है इस हादसे को लेकर यह कहा जा रहा है की भूस्खलन इस हादसे का बड़ा कारण हो सकता है क्यों की रेल की पटरिया काफी दूर तक उकड़ गयी है कसारा और मध्य रेल पर हुए इस हादसे के बाद  यातायात बहाल करने में काफी समय लग सकता है इस के चलते लोकल और मध्य रेलवे की बाहर गाँव की तरफ जाने वाली ट्रेन रद्द हो चुकी है

मंगलवार, 17 जुलाई 2012

बस की चपेट में टैक्सी ड्राईवर की मौत

मुंबई के जोगेश्वरी - विक्रोली लिंक रोड पर आज तडके खड़ी एक मेरु टैक्सी को एक ट्रावेल्स की लक्जरी बस ने पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिसमे मेरु
टैक्सी का ड्रायवर बुरी तरह से  बस के टायर की चपेट में आ गया जिससे दुर्घटनास्थल पर ही टैक्सी ड्रायवर की दर्दनाक मौत हो गयी ... एम.आई.डी.सी पुलिस ने बस को तो अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन बस का ड्रायवर घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है ...यह मंजर है मुंबई के जोगेश्वरी - विक्रोली लिंक रोड का , जहाँ परस्थित ग्रीन फिल्ड सोसायटी के पास सड़क के किनारे मेरु टैक्सी क्रमांक MH-01AA - 5633 के पंचर हो जाने की वजह से उसका ड्रायवर प्रवीण चंद्रकांत साबले जैक लगाकर टैक्सी का टायर बदल रहा था कि अचानक पीछे से आ रही साईं पूजा ट्रावेल्स की लक्जरी बस ने मेरु टैक्सी को जोरदार ठोकर मारी ... जिसमे ३३ वर्षीय टैक्सी ड्रायवर प्रवीण साबले को लक्जरी बस करीब 17 फूट दूर तक घसीटते हुए ले गयी जिसमे उसकी दर्दनाक तरीके से मौके पर ही मौत हो गयी ...दुर्घटना के बाद लक्जरी बस का ड्रायवर और क्लीनर दोनों ही घटनास्थल से फरार हो गये ... मौके पर पहुंची एम.आई.डी.सी पुलिस ने पंचनामा कर
प्रवीण साबले की लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम केलिए सरकारी अस्पताल भेज दिया वहीँ फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी है ... बस चालक ने बस का टायर टैक्सी ड्रायवर के कमर पर चढ़ा दिया यही कारण था की टैक्सी ड्रायवर प्रवीण साबले की कुछ ही समय में मौत हो गयी ...पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या बस चालक हादसे के दौरान नशे में था या नही

१८ दिन के बाद मिली पुलिस थाने के पीछे पुलिस की लाश....

 ड्युटी पर से ही गायब एक पुलिस कर्मी की  १८  दिन के बाद लाश बरामद हुयी है स्थानीय पुलिस अभी तक इसको ढूडने का दावा कर रही थी लाश मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए  जब गायब पुलिस कर्मी की सडी हुयी लाश पुलिस स्टेशन के पीछे ही  मिली लाश कि बदबू से पुरा मामला सामने आया  फिलहाल  इस पुलिस कर्मी कि लाश इस तरह से मिलने  के बाद मौत की वजह की  तहकीकात पुलिस कर रही है 
 दरसल मुंबई से सटे जिला ठाणे  GRP में कार्यरत पुलिस हवालदार ज़ाम्बर गावडे की ड्यूटी डोम्बिवली GRP के स्ट्राइक मोबाईल यूनिट में २९ जून को लगायी गई थी ड्यूटी पर गये ज़ाम्बर घर नहीं लौटे २ दिनो तक तलाश कर परिजनों द्वारा गावडे की गुमशुदगी की शिकायत GRP में ही की गयी  एक पुलिस कर्मी के  लापता हो जाने के बाद डोम्बिवली GRP  का दावा है की ज़ाम्बर गावडे की तलाश के लिए राज्य का कोई कोना छोड़ा नहीं गया जगह जगह पर उनके गुमशुदगी के सूचना फलक लगाये गयी १८ दिन तक छान बिन करने के बाद भी ज़ाम्बर का कुछ पता नहीं चला. २ दिनो से पुलिस ठाणे में फैली बदबू से पुलिस थाने में पुलिस कर्मीयो का काम करना दूभर हो गया था काफी साफ सफाई के बावजूद बदबू नहीं गयी काफी खोजबीन के दौरान पुलिस थाने के ठीक पीछे पुलिस की ड्रेस में एक व्यक्ति की सड़ी लाश दिखाई दी यह लाश १८ दिनो से डोम्बिवली GRP से ही लापता ज़ाम्बर गावडे की थी यह देखने के बाद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए लगातार १८ दिन तक इस पुलिस कर्मी को ढूडने  का दावा करने वाली डोम्बिवली GRP इस पुलिस कर्मी के मौत के कारणों  की छान बिन की बात कर रही है हलाकि लाश मिलाने की जगह सिटी पुलिस के अंतर्गत आने के चलते इस केस को विष्णु नगर पुलिस थाने को दे दिया गया है लेकिन पुलिस थाने के ठीक पीछे एक पुलिस कर्मी की रहस्यमय ढंग से मौत और पुलिस थाने के पीछे १८ दिनों बाद मिली लाश की घटना से सनसनी फ़ैल गई है.

मुंबई में तेदुआ का आतंक

 मुंबई के उपनगर मुलुंड इलाके में शंकर टेकडी परिसर से कल देर रात को १२ वर्षीय लड़की संजना थोरात को चीता ने  उठा लिया जिसके चलते   पुरे परिसर में तनाव  का माहौल  बना हुआ है  ये बस्ती  संजय गाँधी उद्यान के जंगलो से घिरा हुआ है  देर रात को जब वहा के रहिवासियो को इस घटना  का पता चला तो सभी उस लड़की को ढूडने  जंगल की तरफ निकल पड़े  रात से ही स्थानिय पुलिस व वन अधिकारी वहा के रहिवासियो के साथ उस इलाके में तेंदुए को ढूडने का काम चालू था  वही आज सुबह उस लड़की का सर और हाथ का एक टुकड़ा मिला  पुलिस ने उस लड़की के मिले हुए टुकडो को अस्पताल में जांच  के लिए भेज दिया है  इस इलाके की सुरक्षा दीवार वन अधिकारी, BMC और कलेक्टर के विवाद के चलते  रुका हुआ है  वन अधिकारियों  ने कहा की  बस्ती वालों ने  इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन  व वन अधिकारीयों  को बताया है, यह आरोप पूरी तरह से   अवैध है  यहाँ तबेले है और जब कोई जानवर मर जाता है तो   है तो वो उसे जंगल में फेक देते है जिसकी वजह से तेंदुआ बाहर आता है  दिन में वो आराम करता है और रात में शिकार करता है  सुरक्षा दीवार की  प्रॉब्लम है स्थानिक अतिक्रमण होने के वजह से हम जब वो दीवार बनाने  जाते है तो वहा के रहिवासी हमें बनाने नहीं देते है
हमको यहाँ सुरक्षा दीवार बना दो और लाइट लगा दो  हम टोइलेट के लिए गए थे लड़की पास ही थी | पीछे से कब आया और उठा ले गया पता नहीं चला जब आवाज़ आयी  तो उसे उठाकर जंगले में ले गया और सब उसके पीछे भागे  यहाँ दिवार बनानी चाहिए हमारे  और भी बच्चे  है यहाँ पर सुरक्षा दीवार बनानी चाहिए और जाली लगानी चाहिए  अगर हमारी बस्ती वास्तविक रूप से  फोरेस्ट में आती है तो जो बड़े-बड़े टॉवर बने है क्या वो फोरेस्ट में नहीं आते क्या ? हम गरीब लोग ही फोरेस्ट में आते है क्या? गरीब जनता कब-तक मरती रहेगी? यहाँ हमे १२ साल हो गया है  हमारे झोपड़े तोड़कर कहते है ये झोपड़े अवैध हैं  ये फोरेस्ट की जगह है  जब यहाँ नई बिल्डिंग्स बनी तो वो फोरेस्ट में नहीं आती क्या ? हमारे झोपड़े ही फोरेस्ट में आते है  हमारी मांग है की हमें यहाँ रहने के लिए सुविधाए देनी चाहिए इस घटना से स्थानिक रहिवासियो में डर का माहौल बना हुआ है क्योकि संजना के साथ हुई इस घटना से अब उस तेंदुए के मुह में इन्सान का खून लग गया है और अब अगर प्रशासन ने जल्द-से-जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिए तो वो तेंदुआ फिर से इस बस्ती  में लौटकर आएगा और भी लोगो को अपना शिकार बना सकता है