शनिवार, 24 मार्च 2018

पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद समर्थन में आया ये बड़ा सुपरस्टार, नायडू को लेकर किया बड़ा खुलासा

रेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव लाने का TDP यसर,AIMIM कांग्रेस पार्टी जोर शोर से लगी हुई है. जिसके समर्थन में सभी विरोधी एक जुट हो गए हैं. जिसके चलते हर दिन सदन में सिर्फ हंगामा हो रहा है, जिसके चलते आज लगातार 13वे दिन शोर हंगामे के चलते संसद स्थगित की गयी.
आम जनता के करोड़ों रूपए हो रहे बर्बाद
दरअसल इन राजनितिक पार्टियों ने संसद का मज़ाक बना के रख दिया है हर दिन लोकसभा के एक घंटे के एक करोड़ और राज्यसभा के एक घंटे के एक करोड़ रूपए बर्बाद हो रहे हैं TDP के इस हंगामे की वजह से. ये आम जनता का पैसा है जिसके चलते संसद में सुबह से हल्ला करना शुरू करते है और फिर चुपचाप अपने घर चले जाते हैं. संसद तो ठप्प रहती है लेकिन सांसदों को उनकी लाखों रूपए सैलरी(भत्ता मिलाके) महीने के अंत में पूरी मिल जाती है.
तो वहीँ अब मोदी सरकार के सभी विरोधी के एकजुट होने और TDP के अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी के समर्थन में ये सुपरस्टार आ गया है जिसने TDP को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इससे पहले खुद चंद्रबाबू नायडू ये कह चुके हैं कि अगर बीजेपी से गठबंधन नहीं तोड़ते तो मुस्लिम वर्ग नाराज़ हो जाता.
TDP के खिलाफ आवाज़ उठायी सुपरस्टार पवन कल्याण ने
अभी मिल रही ताज़ा खबर के मुताबिक टॉलीवुड सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू सरकार के भ्रष्टाचार की जांच के लिए मोदी सरकार से मांग की है. उन्होंने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू की जानकारी में हो रहा है बड़ा करप्शन.
भ्रष्टाचार की सारी जानकारी है
पवन कल्याण ने खुलासा किया है कि चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार की सारी जानकारी है और खुद टीडीपी के कुछ मंत्रियों और करीब 40 विधायकों ने उन्हें चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश और टीडीपी नेताओं के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जानकारियां दी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
नायडू की जानकारी में सारा भ्रष्टाचार चल रहा है
पवन ने आगे कहा “‘मैंने अचानक चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ बोलना शुरू नहीं किया. मैं 4 साल से चुप नहीं बैठा था. मैंने सीएम चंद्रबाबू नायडू को कई बार आंध्रप्रदेश में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में सावधान करने की कोशिश की, लेकिन वो करप्शन खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं हैं. चंद्रबाबू नायडू की जानकारी में सारा भ्रष्टाचार चल रहा है.”
पोलावरम प्रोजेक्ट के निर्माण का काम प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर को इसी वजह से दिया जा रहा है. चंद्रबाबू नायडू केंद्र को गुमराह करते रहे हैं. आंध्र प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचार साफ दिख रहा है. मैं भी कोई बाहरी नहीं हूं. मुझे भी समझ आता है. कुछ मंत्रियों और 30-40 विधायकों ने आकर खुद आंध्र प्रदेश में चल रहे भयानक भ्रष्टाचार की शिकायत की थी. वो चाहते थे कि मैं सीएम को समझाऊं. मैंने कोशिश भी की, लेकिन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं हैं. इसलिए मुझे बोलना पड़ा. अब केंद्र सरकार को हरकत में आना चाहिए. फंड्स की धांधली की जांच होनी चाहिए’.
मोदी सरकार से मिल रहे धन का ज़बरदस्त दुरूपयोग हुआ
पवन कल्याण ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए कहा आंध्रप्रदेश को जो मोदी सरकार से धन मिला है, उसका जबरदस्त दुरुपयोग किया गया है. पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हुआ. आंध्र की नई राजधानी को लेकर सही काम नहीं हुआ. पवन कल्याण का आरोप है कि नई राजधानी बनाने के नाम पर बहुत सारा पैसा उड़ा दिया गया.
2014 में आंध्र में टीडीपी-बीजेपी सरकार के लिए वोट जुटाने वाले पवन कल्याण की खासी भूमिका रही थी और तभी से पवन कल्याण पीएम मोदी के करीबी माने जाते रहे हैं. पवन कल्याण का कहना है कि आंध्र प्रदेश में लोग TDP से बहुत ज्यादा नाराज हैं. क्यूंकि TDP ने बीजेपी की तरफ से दिए जा रहे करोड़ों की आर्थिक मदद को लेने से इंकार कर दिया था.
दरअसल तेदेपा आंध्र के लिए विषेश दर्जे पर अड़ी हुई जबकि नए नियम के मुताबिक विशेष दर्जा केवल पूर्वोत्तर राज्यों को ही दिया जा सकता है. लेकिन फिर भी विशेष राज्य बनने पर भी जो 90 फीसदी रकम मिलती है वो बीजेपी देने को तैयार है. यहाँ तक की पीएम मोदी से सीधा फोन पर भी बात करने से नायडू नहीं माने उन्होंने YSR पार्टी को समर्थन देने की बात कही. जबकि YSR खुद ममता बैनर्जी से मदद मांग रही है.
बीजपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि ‘जनता की राय आंध्र प्रदेश सरकार और TDP के खिलाफ जा रही है। वो खुद को 2019 में हारते हुए देख रहे हैं और अपनी इस हार का दोष हम पर मढ़ना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा ‘आंध्र प्रदेश के सीएम को ये समझने में 4 साल क्यों लग गए कि गठबंधन काम नहीं कर रहा है। आंध्र बीजेपी का अगला त्रिपुरा होगा।’

बीजेपी की 2019 की राह आसान नही

बीजेपी की 2019 की राह आसान नही
बीजेपी की सात कमजोर कड़ी
मोदी सरकार की सबसे बड़ी सात कमजोर कड़ी है अगर इस पर विश्लेषण किया जाए तो बीजेपी को 2014 जैसी 282 सीट मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है । कुछ भी हो सकता है कहा नही जा सकता 282 सीटे मिल भी सकती हैं ।|इतिहास खुद को दोहराता भी है। इन सात कमजोर कड़ी के चलते बीजेपी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बीजेपी को 2014 में 282 सीटों पर विजय मिली थी । बीजेपी को घेरने के लिए 2019 में उत्तर प्रदेश और बिहार में विपक्षी दलों ने पासा फेक दिया है । एक तो 2014 जैसी मोदी लहर अब नही राह गयी है। दो - बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव में अभी की हालात के अनुसार 180 से अधिक सीटें मिल सकती हैं । तीन, संयुक्त विपक्ष उनके वैचारिक मतभेद होने के बाद भी सत्ता में आ सकते हैं अगर सभी दल अपना सभी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाएं तब ये हो भी सकता है । अभी चुनाव होने में एक साल बचे हैं एक साल पहले अनुमान लगाना सही भी नही है लेकिन आज के हालात ऐसे ही बने हुए हैं और एक साल बाद भी ऐसे ही हालात रहे तो बीजेपी के लिए दुबारा सत्ता में आना मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्या बीजेपी इस हालात में भी 2014 की तरह 282 सीट 2019 में भी जीत सकती है। 2014 में कांग्रेस विरोधी लहर और मोदी लहर चल रही थी। इस सुनामी मोदी लहर में बीजेपी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया । 2019 के चुनाव में ऐसी सुनामी लहर दिखाई नही दे रही है और इस तरह की चुनावी सुनामी लहर अब दुर्लभ हैं। यहां तक ​​कि सहानुभूति की लहर मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या की वजह से कांग्रेस को मिली थी जिसके चलते कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के करीब पहुच गयी थी । इस सहानुभूति की लहर में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नही मिला था प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव पांच साल तक एक अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर के अपना कार्यकाल पूरा किया था । उसके बाद के लोकसभा चुनाव जब हुए तो किसी भी दल को बहुमत नही मिला उस समय प्रधानमंत्री के रूप में एच.डी. देवेगौड़ा ने, बाहर से कांग्रेस का समर्थन लेकर 1996 में अपनी पहली खिचड़ी संयुक्त मोर्चा सरकार बनाई थी। क्या इतिहास 2019 में दोहराएगा ? मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, शरद पवार, असाउद्दीन ओवैसी , उमर अब्दुल्ला और सीताराम येचुरी सब एक होंगे यदि ऐसा होता है तो बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है क्या सभी मिलकर एक नई संयुक्त मोर्चा सरकार का गठन कर पाएंगे। क्या कांग्रेस इस खिचड़ी सरकार के निर्माण की निगरानी करेगी , क्या इन लोगों को समर्थन देगी जाहिर है, की महाराज तो राहुल गांधी ही है। क्या राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत आ गया है? कैसे कांग्रेस नई लग रही संयुक्त मोर्चा की दर्जन से ज्यादा नेताओं में से टकरायेगी या उनसे गठबंधन करेगी । क्या कांग्रेस इन सभी लोगों पर नियंत्रण रख पाएगी क्यों कि 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगा ? टीएमसी की ममता बनर्जी और टीआरएस 'KCR एक गैर भाजपा, गैर कांग्रेसी तीसरे मोर्चे (TF) स्थापित करने के लिए योजना बना रहे हैं। क्या बना पाएंगे ? अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत होगी ।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक और केरल इन सात प्रदेशों में महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर कांग्रेस विजय प्राप्त करने की उम्मीद कर सकती हैं। दो (पंजाब एवं हरियाणा) में एक (केरल) में और बहुध्रुवीय प्रतियोगिताओं में इन राज्यों के चार में भाजपा के साथ द्विआधारी प्रतियोगिताओं में बंद कर दिया जाता है, वाम के साथ। जब कांग्रेस ने 1996 में बाहर से समर्थन देकर देवेगौड़ा की सरकार बनाई थी उस समय कांग्रेस की 140 लोकसभा सीट थी । विभिन्न दलों से बना यूएफ 192 सीटें और भाजपा ने 161 सीटें थीं। 2019 में अगर संयुक्त विपक्ष (संयुक्त मोर्चा के साथ साथ तीसरे मोर्चे) होने की संभावना थोक में टीएमसी, टीआरएस, द्रमुक, सपा और बसपा के साथ 120-140 सीटों पर जीत जाते हैं तो राकांपा, एनसी, AIMIM और वाम की तरह मिश्रण में छोटे दलों संख्या ऊपर होगा। बिहार में लालू प्रसाद के राजद,-चुनाव द्वारा हाल ही में अररिया और जहानाबाद में अपनी जीत (लेकिन भभुआ में हानि) के बावजूद, 2019 लोकसभा चुनाव अभी तक एक और धोखाधड़ी मामले में लालू के जेल जाने को देखते हुए दो अंकों में आने की संभावना नहीं है। सहानुभूति कारक पतली पहन सकते हैं। त्रिशंकु संसद यूएफ-TF में 120-140 सीटें गठबंधन और कांग्रेस के लिए 90 सीटें, महागठबंधन के लिए 210-230 सीटों के कुल के साथ, 2019 लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से एक त्रिशंकु संसद का उत्पादन करेगा। अभी तक जो हालात हैं उस हिसाब से परिकल्पना है कि भाजपा 180-200 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कुछ विश्वसनीय सहयोगी दलों के साथ, भाजपा नेतृत्व वाली राजग इस प्रकार 240 सीटों को पार करने में असमर्थ होंगे। बीजद, अन्नाद्रमुक, तेदेपा और निर्दलीय स्वाधीन दल बाकी सब किंगमेकर बन सकते हैं । क्या 2019 में 17 वीं लोकसभा इस तरह हो सकती है। एनडीए 240 सीट कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन (यूनाईटेड फ्रंट+ थर्ड फ्रंट) 220 सीट दूसरे दल 85 सीट। अगर ऐसा होता है तो 2019 में बीजेपी की राह आसान नही है ।मोदी ने सात महत्वपूर्ण त्रुटियां की हैं जो भाजपा को नुकसान पहुँचा सकती हैं। सबसे पहले, एनडीए सहयोगियों को विमुख करना दूसरा, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में गलत पोर्टफोलियो का आवंटन (अरुण जेटली बेहतर विदेश मंत्री और सुषमा स्वराज एक बेहतर गृह मंत्री हो सकते थे । लेकिन इन को ये पोर्टपोलिओ नही मिला । महेश शर्मा, हर्षवर्धन, राधा मोहन सिंह और उमा भारती जैसे मंत्रियों ने खुद का प्रदर्शन अच्छा नहीं किया है)। तीन, गाय जागरूकता से लेकर पार्टी के सांसदों की विभागीय टिप्पणियों के बीच के मुद्दे पर चुप रहना।
चार, पीएमओ या विदेश मंत्रालय द्वारा हर प्रमुख देश के रूप में दैनिक मीडिया ब्रीफिंग नहीं लेते- और भारत के रूप में जब सैयद अकबरुद्दीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता थे पांच, मजबूत प्रश्नोत्तर सत्रों के साथ नियमित प्रेस सम्मेलनों में खुद को प्रस्तुत नहीं करना।
छह, यूपीए के अपराधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को धीमा करने के लिए नौकरशाही की अनुमति ना देना । सात, पाकिस्तान पर एक असंगत नीति के बाद मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां - और बहुत से हैं।
क्या राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस का कहना है कि 90 सीटों से यूपी + टीएफ सरकार को बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार रहना चाहिए? महागठबंधन में रहना चाहिए ।

ABP Viral सच ने उजागर किए

ABP Viral सच ने उजागर किए ...
कांग्रेस के फैलाये गए 4 झूठ ..
पहला ये कि ललित मोदी की वकील सुषमा स्वराज की बेटी थी जबकि उसका वकील था -महमूद आब्दी
दूसरा झूठ ये फैलाया गया कि नीरव मोदी की वकील जेटली की बेटी है जबकि उसका वकील-विजय अग्रवाल..
तीसरा झूठ मोदी जी गोरखपुर हार के बाद वाराणसी से चुनाव नही लडेंगे
चौथा फोटो जिसमें राजनाथ सिंह के शूज की लेस पोलिस अधिकारी बांध रहा है
सभी झूठ साबित हूए 😯

बीजेपी को हराए जाने की स्थिति में देंगे कांग्रेस का साथ: प्रकाश करात

बीजेपी को हराए जाने की स्थिति में देंगे कांग्रेस का साथ: प्रकाश करात
सीपीएम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) के पूर्व सचिव प्रकाश करात ने कहा है कि बीजेपी को रोकने के लिए जो भी करने पड़े वो करेंगे, फिर चाहे कांग्रेस से ही हाथ क्यों ना मिलाना पड़े. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रकाश करात ने पार्टी मीटिंग में कहा था कि वो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे और चुनाव में अकेले लड़ेंगे.
सीपीएम के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में करात ने एक संपादकीय में लिखा है कि यूपी के उपचुनाव भविष्य के लिए सीख हैं कि बीजेपी को कैसे हराया जा सकता है. अगर सभी बड़ी गैर-बीजेपी पार्टीयां एक साथ आ जाए तब जाकर छोटी पार्टियां अपना समर्थन देने में आगे आएंगी. लेफ्ट पार्टी ने साल की शुरुआत में एक ड्राफ्ट तैयार किया था जिसमें कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया था.
अब पार्टी के दूसरे धड़े ने मान लिया है कि विपक्ष के वोटों के बंटवारे से सीधा फायदा बीजेपी को हो रहा है. इसके लिए हमें क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की जरुरत हैं जिससे बीजेपी की जीत के रथ को रोका जा सके.
जिस प्रकार कांग्रेसियों को गलतफहमी है कि
चरखे से आजादी आई थी..
ठीक उसी प्रकार अन्ना हजारे को भी
गलतफहमी हो गई है कि उसके अनशन से
मोदी सरकार गिर जाएगी

शनिवार, 8 जुलाई 2017

किसानों के नाम पर 328 करोड़ का कर्ज लेने वाले रत्नाकर गुंटेवर पर मामला दर्ज

किसानों के नाम पर 328 करोड़ का कर्ज लेने वाले रत्नाकर गुण्टेवर पर मामला दर्ज


मुम्बई /परभणी

किसानों के नाम पर कर्ज लेने वाले राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेता रत्नाकर गुंटे पर मामला दर्ज किया गया है परभणी के गंगाखेड़ पुलिस स्टेसन में बुधवार को देर रात मामला दर्ज किया गया ।
पांच राष्ट्रीय और एक प्राइवेट बैंक के अधिकारियों से मिली भगत कर के गंगाखेड़ शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल के नाम पर छह जिलों के कुल 15 हजार किसानों के नाम पर 328 करोड़ का कर्ज लिया है इसका पर्दाफाश हुवा है  नकली कागजात के जरिये ये काम किया गया है जिसके चलते इन सभी किसानों को अब किसी भी बैंक से कर्ज नही मिलेगा इस मामले की जांच आर्थिक विभाग के एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी को  24 जून को हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने दिया था ।

क्या है मामला

परभणी जिला गंगाखेड़ के रहने वाले अविनाश चौधरी के पास 12 एकड़ खेती है । इन्होंने अभी तक किसी भी बैंक से कभी भी कर्ज नही लिया है इसके बावजूद आज इनके नाम पर परभणी के सिंडिकेट बैंक का तीन लाख का कर्ज है । इसके  अलावा यही के पूर्व नगरसेवक  संजीवनी चौधरी के पास 10 एकड़ खेती की जमीन है संजीवनी ने अपने पेट्रौल पम्प के लिए कर्ज लिया है इसके अलावा कभी भी खेती के लिए कर्ज नही लिया है मौजूदा समय मे इनके नाम पर भी नागपुर के आंध्र बैंक का 2 लाख 85  हजार का कर्ज है ।अरुण सानप के पास10 एकड़ खेती है इनके नाम पर गंगाखेड़ बैंक ऑफ हैदराबाद के 99 हजार का कर्ज खेती के लिए लिया था। इनकी बिना जानकारी के इनके नाम पर परभणी बैंक ऑफ सिंडिकेट का 1 लाख 18 हजार का कर्ज है ।
नितिन चौधरी के पास 25 एकड़ खेती है इन्होंने खेती के लिए 90 हजार का कर्ज लिया था । इनकी भी बिना जानकारी सेनाके नाम पर परभणी बैंक ऑफ सिंडिकेट का 3 लाख का कर्ज है ।गंगाखेड़ शुगर लिमिटेड के मालिक प्रमोटर रत्नाकर गुंटे ने ही यह काम किया है इसका संदेह है ।
2014 से 2017 तक 15 हजार किसानों के नाम से नकली कागजात बनाकर 5 राष्ट्रीय बैंक और एक प्राइवेट बैंक से 328 करोड़ का कर्ज लिया गया है इन सभी मामलों का पर्दाफाश करने मे गुंटे के राजनीतिक विरोधी राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक मधुसूदन केंद्रे हैं ।एक साल पहले गंगाखेड़ के कई किसानों को खेती के लिए कर्ज लेने की जरूरत पड़ी तो उसी वक़्त इन सभी लोगों को मालूम हुआ कि सभी के नाम  पर तो पहले से ही कर्ज है । जिसके बाद कई किसानों ने इसकी तहकीकात करनी शुरू कर दी विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे ने पुलिस में भी शिकायत की थी ।गंगाखेड़ पुलिस स्टेसन में शिकायत पत्र आया उसके बाद भी तहकीकात नही हुई उसके बाद जिन लोगों की मौत हो गयी है उनके नाम पर भी कर्ज है इसका पर्दाफाश हुवा फिर विधायक मधुसूदन केंद्रे ने बैंक से पत्र ब्यवहार जानकारी लेने का प्रयास किया बैंक ने उनको जानकारी देने से इनकार कर दिया ।इस प्रकरण में फंसे किसानों में परभणी , उस्मानाबाद ,बीड़, लातूर , नांदेड़, अकोला, के किसानों का समावेश है जिन बैंकों ने इन लोगों को फंसाया है वो हैं परभणी सिंडिकेट बैंक , यूको बैंक गंगाखेड़ , लातूर नांदेड़  बैंक ऑफ इंडिया की अम्बाजोबाई शाखा आंध्र बैंक की नागपुर शाखा यूनाइटेड बैंक की नागपुर शाखा रत्नाकर बैंक ऑफ मुम्बई इन सभी बैंकों का समावेश है । मौजूदा समय मे अगर किसानों या आम जनता को अगर 50 हजार रुपये का बैंक से कर्ज लेना हो तो बैंक में चक्कर मार मार कर परेशान होना पड़ता है इतना बड़ा घोटाला ऐसे ही नही हुआ होगा इसमे बैंक के अधिकारियों को भी तगड़ी मलाई मिली होगी । इसके लिए गंगाखेड़ की ही शुगर मिल ही क्यों इसके भी अलावा महाराष्ट्र में अनेकों शुगर मिल हैं ।बिना कर्ज लिए हुए भी कर्जदार हैं इसकी जानकारी मिलने के बाद गंगाखेड़ के 7 किसानों ने  हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिका दाखिल की हुई थी इस याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस महासंचालक को आर्थिक विभाग से जांच करवाने का आदेश दिया बैंक ने केवाईसी और आडिड रिपोर्ट के साथ 25 जुलाई  तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है रत्नाकर गुंटे से महानगर संवाददाता विजय कुमार यादव ने इस विषय को लेकर मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की उनका संपर्क नही हो पाया उनसे संपर्क करने की कोशिश जारी है ।

गंगाखेड़ शुगर के लिए बैंकों ने क्या क्या किया

एक भी दिए गए कर्ज में नियम के अनुसार 20 प्रतिशत डिपॉजिट लिया जाता है नही लिया है । किसी भी खातों के केवाईसी भी  नही किया है कर्ज लेने वाले ने बैंक को कर्ज लेने के लिए कोई भी आवेदन नही दिया है फिर भी बैंक ने उसको कर्ज दिया है ।31 मार्च 2017तक गंगाखेड़ शुगर मिल ने 2 हजार 607 कर्जदारो के लिए हामी भरी थी इसकी सिविल रिपोर्ट (क्रेडिट इनफार्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड  ) नही आई है खेती के कर्ज देने के महत्व से ज्यादा का कर्ज दिया गया है ।कर्जदारो से कर्ज लेने के लिए रिजर्व बैंक की जो भी नियम हैं उनका पालन नही किया गया है । इसके अलावा जो भी उल्टा पुल्टा कागजपत्र गंगाखेड़ शुगर मिल ने दिया है उसी को आधार मानकर कर्ज देने की बहुत बड़ी गलती की गई है । कर्ज देते समय किसानों से उनकी खेती की जमीन का पेपर भी नही लिया गया है । जिन किसानों ने खेती ही नही की है उनको भी कर्ज दे दिया है । कर्ज की रकम कर्ज लेने वाले किसानों के बचत बैंक खातों में जमा किया गया है उसके बाद तुरंत गंगाखेड़ शुगर मिल के करंट खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है । जो कर्ज लिया गया है वो कर्ज उस काम के लिए प्रयोग नही किया गया है वह कर्ज गंगाखेड़ शुगर मिल ने प्रयोग किया है सिंडिकेट बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर किसान के नाम से मंजूर कर्ज को गंगाखेड़ शुगर मिल ने पहले कर्ज लिया था उसकी क़िस्त के लिए प्रयोग किया । कर्ज देते समय कोई भी करारनामा किसी का भी हस्ताक्षर सिक्का या कर्ज लेने वाले कि सहमति पत्र नही लिया गया और कर्ज लेने वाले का किसी प्रकार का कोई कागजात भी नही लिया गया है । कर्ज मंजूर करने की कोई भी रिपोर्ट नही है कर्ज देने के बाद किसानों के बचत खाते में जमा किया और उनकी बिना अनुमति से वो रकम गंगाखेड़ शुगर मिल के खाते में ट्रांसफर कर दिया ।जिसके चलते किसान को नही गंगखेड़ शुगर मिल को फायदा हुआ ।अनेक किसानों को बैंक के कार्यक्षेत्र के बाहर जाकर भी कर्ज दिया ।

कौन है रत्नाकर गुंटे ?

रत्नाकर गुंटे परली तालुका के   दैठन घाट का रहने वाला है परली के थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर काम करता था थर्मल स्टेसन की छोटा मोटा काम लेने की शुरुवात की इसके बाद गुंटे बहुत बड़ा कांट्रेक्टर बन गया सुनील हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गुंटे ने देशभर में कई विजली के प्रोजेक्ट में काम किया है । रत्नाकर गुंटे अजित पवार के करीबी था गंगाखेड़ शुगर मिल का उद्घाटन शरद पवार ने किया था । इसकी पत्नी सुधामती गुंटे राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश के महासचिव थी । अभी रत्नाकर गुंटे महादेव जानकर के साथ राष्ट्रीय समाज पक्ष में  है पिछला विधानसभा चुनाव गुंटे ने राष्ट्रीय समाज पक्ष से लड़ा भी था । किस बैंक ने कितने का घोटाला कर कर्ज दिया है उसकी पूरी लिस्ट ...

बैंक का नाम और कर्ज की रकम 1)आंध्र बैंक 39.17 करोड़
२)यूको बैंक 47.78 करोड़
3)यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 76.32 करोड़
4) बैंक ऑफ इंडिया 77.59 करोड़
5)सिंडिकेट बैंक 47.27 करोड़
6)रत्नाकर बैंक 40.2 करोड़
कुल 328 करोड़ का घोटाला सभी लोगों ने मिलकर किया है

होटल का बिल देने के लिए एटीएम कार्ड देना पड़ा मँहगा


होटल का बिल देने के लिए एटीएम कार्ड देना पड़ा मंहगा 

वेटर ने लगाया ग्राहक को लाखों का चूना 


विजय कुमार यादव 
मुम्बई /पुणे

पुणे में पांच सितारा होटल का बिल एटीएम से देने का प्रमाण ज्यादा है पुणे के लोग ज्यादा से ज्यादा लोग एटीएम का उपयोग हर काम के लिए उपयोग करते हैं ।बिल भरने के लिए एटीएम देने वाले ग्राहकों को वेटर ने लाखों का चूना लगाया है । ऐसा एक मामला प्रकाश में आया है मुम्बई के बांद्रा पुलिस ने कैशलेश बिल देने में बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है । यह मामला मुम्बई से पुणे तक पहुच गया है ।

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है । इन आरोपियों ने 85 बैंकों में कुल एक हजार 28 ग्राहकों को चुना लगाया है। यह साइबर क्राइम पुलिस की तहकीकात में पर्दाफाश हुवा है ।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पुणे के पुरंदर के होटल गर्व के वेटर अब्दुल गफ्फार अंसारी 27 खुर्शीद  बशीर अंसारी 27 मुम्बई के अंधेरी पश्चिम के वेटर का काम करने वाले सैफुद्दीन लियाकत अंसारी 24 शमीम लियाकत अंसारी 36 साकी नाका के केशव मगता रेड्डी 23 नाला सोपारा के रिजवान मेहबूब अली सय्यद 24 भायखला के मुशर्रफ अली इफाजत अली सय्यद सांताक्रुज के वेटर विकास कुमार सदानंद साहू को गिरफ्तार किया है ।इनके पास से चार स्किमर्स डिकोडर व अनेक बैंकों के चालू हालत और समय सीमा समाप्त  हुए एटीएम कार्ड जप्त किया है ।पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड मुम्बई के मालाड में रहने वाली सिद्धि संग्राम नालावड़े का है । इसके कार्ड से 22 हजार 500 सौ रुपया उसके खाते से निकाला गया था । इसी तरह और एक खाते से 40 हजार रुपये भी निकाला गया था ।पीड़ित ने इसकी शिकायत की तो सिटी बैंक ने अपने तरह से जांच की थी बैंक के मैनेजर रामप्रकाश बरई बांद्रा पुलिस स्टेसन  में शिकायत दर्ज किया । जिसके बाद पुलिस तहकीकात में इस घोटाले का पर्दाफाश हुवा ।पुणे के वाकड के एक युवती के सिटी बैंक के खाते से एटीएम के द्वारा मुम्बई से 95 हजार रुपया निकाला गया है । जब कि युवती का एटीएम कार्ड उसके पास ही है तो कैसे पैसे निकाल लिया गया और युवती ने कहा कि मैंने अपना पिन नम्बर किसी को नही बताया है ।

इस तरह से स्किमर्स के द्वारा करते हैं घोटाला 

बिल देने के लिए एटीएम कार्ड वेटर को ग्राहक देता है और ग्राहक अपना पिन वेटर को बता देता है जिसके चलते वेटर ग्राहक द्वारा दिया गया पिन नम्बर को याद कर लेता है और स्किमर्स कि मदद से एटीएम का सभी डाटा कापी कर लेता है ।इसके बाद वो नया एटीएम कार्ड बना लेता है और इस तरह से ग्राहक के खाते से पैसा निकाल लेता है ।

पुणे में एक साल में 1100 घटना 

साइबर क्राइम क्रेडिट कार्ड डेविट कार्ड एटीएम कार्ड के द्वारा लोगों के खातों से पैसा निकालने के एक साल में1100 मामले सामने आए हैं । सभी कार्डों का क्लोनिंग कर के आरोपियों ने इसको अंजाम दिया है । 2016 में इस तरह की 737 मामले की शिकायत पुलिस के पास आई थी इस वर्ष इसकी संख्या बढकर 1100 से भी ज्यादा हो गयी है जिसकी शिकायत पुलिस के पास आई हुई है पिछले डेढ़ वर्ष में पुणे पुलिस ने  54 मामले दर्ज किया है ।