मंगलवार, 17 जुलाई 2012

उद्धव ठाकरे पहुचे लीलावती अस्पताल

शिव सेना के कार्यकारणी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आज सुबह सिने में दर्द की सिकायत हुई और लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया यह खबर सुनते ही मनस अध्यक्ष राज ठाकरे अपनी अलीबाग की दौरा रद्द  करके  अपने भाई से मिलने लीलावती अस्पताल पहुचे साथ में राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे और माँ कुंदा ठाकरे भी अस्पताल में पहुचे ... दोनोंभाई राजनीती में दुश्मन है लेकिन खून एक ही है खून को  खून को खीच लाया   साथ ही साथ शिव सेना ..mns के कार्यकर्ता भी उठाव ठाकरे से मिलने पहुचे ..उठाव ठाकरे को एन जी ओ ग्राफिक कराया गया और सभी लोग उद्धव की सलामती के लिए दुया माग रहे है

मुंबई टैटू से सुलझी लूट की गुत्थी

मुंबई के दहिसर इलाके से एक ऐसी  घटना सामने आई है की    एक ज्वेलरी शॉप में नौकरों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया ,पुलिस मात्र ८ घंटे के भीतर इस चोरी की गुत्थी को सुलझाकर कुल ६ आरोपियों को गरफ्तार कर सीकचों के पीछे पहुचा दिया  है ,पिछले २ माह से दुकान के नौकर ही इस चोरी का प्लान बना रहे थे ,राजस्थान भागने से पूर्व ही लुटरों को पुलिस ने धर  दबोचा...... मात्र हाथ में खुदे टैटू  के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता पाई है पुलिस  आयुक्त ने पकड़ने वाली टीम को १५ हजार रुपये इनाम
देने का एलन किया है.....दहिसर के मोती  ज्वेलरी शॉप में शनिवार की भोर में २५ लाख रुपये के
जेवर चोरी होने की बात सामने आई , दुकान में सोनेवाले तीन नौकरों ने बताया की २ युवक चाकू की नोक  पर धमकाकर दुकान का ताला खुलवा कर अन्दर घुसे और सारा जेवर लुट कर भाग गए पुलिस को नौकरों के बात पर संदेह पैदा हुआ  पुलिस को नौकरों की कोई पहचान नहीं  थी  और हाथ में टेटू काम आया उसी के आधार पर पुलिस ने अरेस्ट कर चोरी गये सभी जेवरातो को बरामद कर लिया-दहिसर पुलिस के अधिकारियो ने मोती  ज्वेलरी शॉप के नौकर रूप सिंह ,देवेन्द्र सिंह ,चत्तर सिंह संदेह के चलते हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू  किया तो मामला खुल कर सामने आया  इन्ही तीनो ने अपने अन्य तीन साथियों की मदद से चोरी करने की बात कबुली  पुलिस ने अँधेरी पश्चिम से  आरोपियों के दोस्त किशन सिंह ,इश्वर सिंह ,कुशल सिंह को गिरफ्तार किया ,यह लोग राजस्थान भागने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे इस दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना है  लेकिन ८ घंटे के भीतर ही इस बार आरोपी पकडे गए है ,दहिसर पुलिस को इतनी जल्दी इस केश को सुलझाने के लिए १५ हजार रुपये का इनाम अपर  पुलिस आयुक्त ने दिया है ,चोरी का मॉल भी बरामद कर लिया गया है , पकडे गए आरोपियों में देवेन्द्र सिंह पेशेवर अपराधी बताया जाता है ,इसके पहले भी वह कई घटनाओ को अंजाम दे चूका है ,पुलिस इन सभी ६ आरोपियों से और पूंछ तांछ कर रही है ....... क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओ से पुलिस की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई थी ,किन्तु इस केश को सुलझाकर दहिसर पुलिस की अपराध शाखा ने अच्छा काम किया है

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हथियारों का जखीरा

मुंबई  क्राइम  ब्रांच  ने  अभय और सलिम नाम युवको को हिरासत में लेकर इनके  पास से  १६ बन्दुक २५ जिन्दा कारतूस बरामद किया है मुंबई क्राइम  ब्रांच
को जानकारी मिली थी की ये दोनों लोग बोरीवली इलाके में आने वाले है और क्राइम  ब्रांच  की टीम ने जाल बिछा कर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया  ..इनके पास से जो पिस्टल बरामद की है वो काफी अच्छी क्वालटी की है    दोनों शक्श  बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है ..ये दोनों मुंबई में हथियार सप्लाई करने के लिए आये थे....अब  क्राइम  ब्रांच  की टीम ये पता लगा रही है की इतनी भारी मात्र में ये किसको हथियार देने के लिए आये थे..
पहले से ही  धमकाने के मामले में गिरफ्तार  डी .के रोंव  को एक और धमकाने का मुंबई क्राइम ब्रांच ने  मामला दर्ज किया .यह मामला है  डी के
राव  ने बोरीवली के इलाके  के एक बिल्डर को जमीन को लेके १५ करोड़ रुपये माग रहे थे  धमका कर ... .. क्राइम  ब्रांच ने इस मामले में कोर्ट से कस्टडी मागी है ..


इरफ़ान पठान जायेंगे श्रीलंका

वडोदरा के तेज़ गेंदबाज इरफ़ान पठान के लिए खुशखबरी आई है...श्रीलंका में होनेवाली वन डे सिरिज  में इरफ़ान पठान  खेलने जायेगे ..तेज गेंदबाज आर विनय कुमार के घायल होने कि वजह से इरफ़ान पठान को खेलने का मौका मिला...भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गुरुवार को विनय कुमार को अभ्यास के दौरान दाहिने घुटने के पीछे की नस में चोट लग गई. ग्रेड-1 की इस चोट के चलते वह तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे.बोर्ड के मुताबिक चयन समिति ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए उनकी जगह इरफान पठान को भेजने का फैसला किया है.पठान को श्रीलंका दौरे में होने वाले पांच एक दिवसीय मैचों और एक 20-20 मैच के लिए पिछले सप्ताह चुनी गई टीम में जगह नहीं दी गई दी. इस दौरे का पहला एक दिवसीय मैच हंबनटोटा में २१ जुलाई को खेला जाएगा. इरफ़ान को कई दिनों से इसी मौके कि तलाश थी..इरफ़ान का कहना  है कि वो इस मौके का पूरा फायदा उठाने  कि कोशिश करेंगे और टीम इंडिया में एक बार फिर अपनी जगह पक्की करेंगे...

मुंबई क्राइम ब्रांच लैला खान के घर जाएगी

बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड  में  मुंबई क्राइम ब्रांच ने इगतपुरी  से जो  छह कंकाल बरामद किया है उन  छह कंकालों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया  है... इसके साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने  उसे reconstruct  करके  किसका   कंकाल  कौन सा  है  ये  पता  लगाने  का  काम  कर रही है  ..फोरेंसिक  डिपार्टमेंट  के  लोग   और  डाक्टर जाँच कर रहे है...पुलिस  इस  बात  की भी  जाँच  करेगी  क्या  जो  ज़ख्म  कंकाल  में  मिले है  वो  हत्या  के  पहले  दिए   गए  है  की  बाद  में ..इसके साथ  क्राइम ब्रांच की टीम सलीना  की  माँ  के सगे  लोगों  का  DNA सेम्पल  लेगी और उसी से DNA मैच कराएगी ..और यह पता लाएगी की सलीना का कौन सा कंकाल है  ..पुलिस  यह भी  जाँच  करेगी  क्या  उन्हें  मारने  के  पहले  कोई  दवाई  तो नहीं  दी  गयी थी .क्यों की दो लोग मिल कर कैसे  ६ लोगो की हत्या कर सकते हैं  ..इसके साथ पुलिस जो पहले  नौकर थे उनसे  भी पूछताछ करेगी   साथ ही जिससे लैला की शादी  होने वाली  थी उससे पूछताछ करेगी ... .नौकर शाकिर  हुसैन  की  तलाश पुलिस कर रही  है..जो  गाड़ियाँ   मिली  है  उसकी  भी  जाँच  होगी  ..क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक  टीम   लैला  के  ओशिवारा  के  घर  पर   एक  बार  फिर  जाएगी ...
 

पिकनिक मनाने गये तीन छात्रो की डूब कर मौत

छात्रों की पिकनिक में चली मातम की लहर, जी हाँ मुंबई के गोराई समुन्द्र के पास पिकनिक बनाने गए जी.एस.एस कालेज के छात्र मज़े मस्ती के चलते
समुद्र में डूब गए और अब तक दो की मृत्यु हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है जिसे बोरीवली के भगवती अस्पताल में दाखिल किया गया है जबकि एक छात्र अब भी लापता बताया जा रहा है... मुंबई में पर्यटन स्थल के नाम से जाना जाने वाला गोराई बीच लोगों के लिये मौत का सबब बनता जा रहा है ... शुक्रवार की दोपहर करीब 13 छात्रों की
  टोली गयी तो थी गोराई बीच पर मौज - मस्ती और पिकनिक मनाने लेकिन उपर वाले को कुछ और ही मंज़ूर था ... समुन्दर के पानी से खेलना उन कॉलेज छात्रों को इतना मंहगा पड़ जायेगा यह किसी ने नही सोचा था ...बोरीवली के गोराई समुन्दर में नहाने गये करीब चार छात्रों को तेज लहरों ने अपने आगोश में ले लिया ... मौके पर पहुचे दमकल विभाग और पुलिस अब तक २ छात्रों (सुजात पाटिल-19 और आशीष ) की ही लाश निकाल पाई है और 18 वर्षीय छात्र को सुरक्षा कर्मियों ने बचा तो लिया लेकिन अस्पताल में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ...जबकि 18 वर्षीय निरंजन सिंह अब तक लापता है.मुंबई फायर ब्रिगेड  के तैराकों ने अभी तक अपनी जांच और सर्च ओपरेशन जारी रखा है...ये सभी छात्र मुंबई से सटे ठाणे जिले में स्थित जी.एस.एस कॉलेज के है और गोराई पिकनिक मनाने के मकसद से आये थे वहीं बाकी और साथी छात्रों से पुलिस पूछ ताछ कर रही है .....

13/7 मुंबई ब्लास्ट को एक साल पूरा



13/7 के मुंबई ब्लास्ट को आज एक साल हो गया  लेकिन जिन्होंने पिछले साल के ब्लास्ट में अपने करीबियों को खोया है या जो उस ब्लास्ट के चश्मदीद
गवाह रहे हैं क्या वे इस ब्लास्ट को कभी भूल सकते हैं  पिछले साल मुंबई में कुछ - कुछ मिनट के अंतराल पर झवेरी बाजार ऑपेरा हाउस और दादर में तीन ब्लास्ट
हुए थे इनमें 27 लोग मारे गए थे और कई दर्जन घायल हो गए थे और BJP नेता  किरीट सोमैया और राज पुरोहित ने ब्लास्ट में मरने वाले को श्रन्धांजलि  दी
  इन तीनों ब्लास्ट को अंजाम देने में जिस तरह की मोडस ऑपरेंडी अपनाई गई, उस आधार पर जांच एजेंसियां पहले ही दिन इस निष्कर्ष पर पहुंच गई थी कि इन धमाकों के पीछे यासीन भटकल का हाथ है पर एक साल बाद आज भी इंडियन मुजाहिदीन का यह खतरनाक सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है हालांकि महाराष्ट्र एटीएस ने इन धमाकों में शामिल होने के आरोप में नकी अहमद नदीम अख्तर शेख कंवल नयन पतरीचा,हारून रशीद व काफिल सिद्दकी को गिरफ्तार किया है पर हकीकत में जिन पाकिस्तानियों वकास शेख व तबरेज ने यासिन भटकल के साथ मिलकर पिछले साल 13/7 को दादर जवेरी बाजार व ऑपेरा हाउस में बम रखे, उनमें से कोई भी अभी तक पकड़ा नहीं गया है