मंगलवार, 17 जुलाई 2012

लैला खान कि हुई हत्या

लैला खान कि हुई हत्या
मुंबई पुलिस ने लैला खान मिस्ट्री सोल्व कर ली है...मुंबई पुलिस के अनुसार लैला खान और उसके परिवार वालो कि हत्या हो चुकी है...पुलिस को  लैला खान के इगतपुरी वाले बंगले से ६ नर कंकाल बरामद हुए है ...लैला खान के सौतले पिता परवेज़ टक के निशानदेही पर मुंबई पुलिस ने यह नर कंकाल बरामद किये..पुलिस
ने साथ ही उन हतियार को भी हासिल किया जिससे लैला और उसके परिवार वालो कि हत्या परवेज़ और लैला के चौकीदार शाकिर हुसैन ने कर दी थी...
मुंबई क्राईम ब्रांच ने महज़ ७ दिनों में लैला खान मिस्ट्री पर से पर्दा उठाया है..पुलिस के मुताबिक परवेज़ ने लैला और उसके परिवार वालो कि हत्या इसलिए कि लैला कि माँ सलीना उससे दूरियां बढाती जा रही थी  और लैला खान शादी के बाद दुबई शिफ्ट होने वाली...जिसके वजह से परवेज़ को लग रहा था कि वो अब अकेला हो जायेगा और लैला कि प्रोपर्टी में से कुछ भी नहीं हाथ आएगा..परवेज़ ने पुलिस को
बताया कि हत्या कि रात सलीना और परवेज़ के बीच झगडा हुआ था और झगडा इतना बड़ा हुआ कि परवेज़ ने शाकिर के साथ मिल के  लोहे के रोड और चाकू से सब कि हत्या कर दी..परवेज़ ने ही हत्या के दो महीने पहले शाकिर हुसैन को लैला के इगतपुरी वाले बंगले कि चौकीदारी के काम पर  रखा था...हत्या के बाद इन दोनो ने सभी लाशो को ठिकाने लगा दिया और फिर बंगले को आग लगा दिया..फ़िलहाल पुलिस ने सभी कंकालो को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है..जिससे पुलिस यह पहचान सके कि कौनसी लाश किसकी है...

मुंबई पुलिस के सामने अभी भी बोहत सी ऐसी अनसुलझी पहलियाँ जिसे सुलझाना होगा ...जैसे कि परवेज़ ने पुलिस को बताया कि उसने और शाकिर ने मिलके ६ लोगो कि हत्या कर दी...पुलिस को अब भी परवेज़ टक के बयान पर पूरी तरह से विश्वास नहीं है पुलिस को लग रहा है यह पूरा हत्याकांड सोची समझी रणनीति के साथ किया गया है
और इसमें कई और लोगो के होने कि आशंका जताई जा रही है ..साथ ही पुलिस का कहना है उसने आसिफ शेख को किसी तरह कि क्लीन चिट नहीं दी गयी  है...पुलिस के अनुसार पूरा मामला लैला कि माँ सलीना कि प्रोपर्टी का लग रहा है..पुलिस ने परवेज़ पर हत्या करने और साबुत मिटने का मामला दर्ज किया है...और बंगले के चौकीदार शाकिर हुसैन कि तलाश मुंबई पुलिस कर रही है..
फ़िलहाल पुलिस को इंतज़ार है फोरेंसिक और डी एन ऐ रिपोर्ट के आने का जिसके बाद पुलिस यह पुक्ता कर सके कि जो कंकाल मिले है वो लैला और उसके परिवार वालो के ही या किसी और के...वंही दूसरी तरफ पुलिस परवेज़ से लगातार पूछ ताछ करने में लगी हुई है..

बुधवार, 11 जुलाई 2012

रिश्तों को तार तार करने वाले चाचा की भतीजी ने की हत्या

कलियुगी चाचा ने सभी मर्यादाएं लांघ कर अपने भतीजी के साथ जबरदस्ती कई सालों से शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा इस हैवान से पीछा छुड़ाने के लिए भतीजी ने शादी भी कर ली फिर भी चाचा ने पीछा नहीं छोड़ा तंग आकर भतीजी ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या कर दी पुलिस ने भतीजी के साथ उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है

  मुंबई से सटे ठाणे जिले के  डोम्बिवली में महाराष्ट्र मंत्रालय में काम करने वाला  कर्मचारी संतोष पवार डोंबिवली के महात्मा फुले इलाके मे रहता  था ९ जुलाई  की शाम संतोष पवार अपनी शादी शुदा भतीजी   को पैसे देने  के लिये घर से निकला  लेकीन काफी देर तक घर वापस नही आया  घर वालो द्वारा इसकी  शिकायत विष्णू नगर पुलिस  स्टेशन  मे की गयी  पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद  ने तहकीकात शुरू कर दी  दुसरे ही दिन संतोष की लाश परिसर के ही एक मैदान मे मिली लाश मिलाने के बाद पुलिस ने  हत्या का मामला दर्ज कर आगे की तप्तिश शुरू की  पुलिस की तहकीकात में संतोष के भांजे  अर्जुन ने पुलिस को बताया की शाम को मामा अपनी भतीजी प्राजक्ता और उसके पति के साथ दिखे थे अब पुलिस  ने अपनी तहकीकात  तेज कर दी  काफी घंटो की तलाश के बाद पुलिस को प्राजक्ता और उसका पति प्रसाद आखिर मिल ही गए पुलिस ने जब अपने तरीके से पूछताछ की तो दोनों ने ह्त्या की बात कबूल कर ली ..........
गिरफ्तारी के बाद प्राजक्ता ने पुलिस को जो बयान दिया उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए..... महाराष्ट के रत्नागिरी में रहनेवाली नाबालिक प्राजक्ता को उसके चाचा संतोष ने डोम्बिवली में अपने घर लाया  और यहाँ प्राजक्ता की पढाई पूरी करने के नाम पर अपने घरवालो के साथ प्राजक्ता को भी रखा संतोष की नजर पहले से ही गलत थी पढाई पूरी करने के लिए लाया यह उसकी सोची समझी चाल थी मौका पाकर आखिर एक दिन संतोष ने प्राजक्ता के साथ जबरन  शारीरिक संबंद बना लिया फिर क्या था उसका रोज का नियम बन गया जब भी उसे मौका मिलता वह संबंथ बनाता लगातार चाचा के द्वारा किये जा रहे अत्याचार से परेशान प्राजक्ता ने अपने प्रेमी प्रसाद के साथ शादी कर  ली लेकिन भतीजी के शादी होने के बावजूद चाचा भतीजी प्राजक्ता से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग करता चाचा से तंग आकार आखिर प्राजक्ता ने अपने पति को चाचा की काली करतूत को बता दिया इस हैवान से छुटकारा पाने के लिए दोनों ने फैसला किया की इसे इस दुनियां से उठा दिया जाय प्राजक्ता ने अपने    चाचा को साजिश के तहत किसी बहाने एक जगह बुलाया और  पति और उसके साथियों के साथ मिलकर चाचा की  हत्या कर दी

मंगलवार, 19 जून 2012

जमीन विवाद को लेकर आख मे डाला तेजाब-मुंबई के सटे ठाणे ग्रामीण के कशी मीरा पुलिस थाने की हद मे सुबह ६ बजे एक व्यक्ति मुंबई अहमदाबाद हाईवे के कीनारे जख्मी हालत मे मिला जिस की पहचान दूधनाथ वर्मा के रूप मे हुई जो मुम्बई के गोरेगाव का रहने वाला है ....और पेशे से इस्टेट एजेंट है ... जिस के बाद उस को तुरंत बोरीबली के भगवती होस्पीटल भर्ती कराया गया वीओ -१-जरा गौर से देखिये आँखों में पट्टी बंधी है इनका नाम है दूध नाथ वर्मा कल शाम जब वर्मा हाई कोर्ट से घर आ रहा था तब उस को गोरेगाव के पीसीओ से एक कॉल आया की कॉल करने वाले को एक फ्लेट भाड़े से चाहिए और वो वर्मा का इन्तेजार गोरेगाव के ब्रह्म्कुमारी चौक पर कुछ लोग कर रहा थे ...जेसे ही वर्मा ब्रह्म्कुमारी चौक के पास पहुचते ही तीन लोगो ने पकड़ लिया आयर वहा खड़ी सिल्वर कलर की इनोवा मे जबरदस्ती बैठा लीया और वर्मा का मुह और आख को कपडे से बांध दिया .....उस के वर्मा को ले कर दहिसर चेक नका के पास कही एक रूम मे ले गए और वर्मा को खूब पिटा बाद वर्मा के आखो मे तेजाब डाल दिया . बाईट -कविता वर्मा (पीड़ित की पत्नी ) वीओ -२-. वर्मा को जख्मी हालत में वापस गाड़ी मे बिठा कर ले गए .... और कशी मीरा के पास वेस्टर्न होटल के आगे हाई वे के बगल मे डाल दिया ...साथ ही ये चेतवनी भी दी की वर्मा जल्द से जल्द अपने परिवार को ले कर मुम्बई से चला जाए वरना इससे भी बुरा हाल हो सकता है ... सारी वरदात के पीछे अभी तक तीन लोगो का नाम आ रहा है जो वर्मा ने पुलिस को बयान दिया है ....वर्मा की माने तो गोरेगाव के कन्या पाड़ा मे उस की कुछ जगह थी जो की एस आर ऐ के तहत तीन बिल्डरों (१) महेश गुन्जालकर (२) रवि आशिस डेवलपर्स (३)पी एम डेवलपर्स ने डेवलप करने के लिए ली थी मगर वर्मा उन लोगो अपनी जगह नहीं दे रहा था ....और ईस मामले को ले कर हाई कोर्ट गया था ...कल जिन लोगो ने वर्मा को किडनेप कीया था वे बार बार वर्मा को ये कहा कर धमाका रहे थे की वर्मा ने बिल्डरों को काफी परेसान कीया है ....जिस का ये नतीजा है किडनेपरो ने वर्मा के पास से हाई कोर्ट मे चल रहे पेपरों की फाइल ,मोबाईल .और अंगूठी भी छिन ली ईस सारे मामले मे कशी मीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लीया है और आगे की जाच के लिए गोरेगाव की पुलिस को ये मामला सौप दिया है बाईट -वैभव शिंगारे ( API काशीमीरा पुलिस थाने )


रविवार, 25 सितंबर 2011

.दिन दहाड़े घर मे चोरी ओर सेंधमारी से लोगों के दिल मे डर का माहौल




ठाणे  के कल्याण इलाके मे दिन दहाड़े घर मे चोरी और सेंध मारी से लोगों  के दिल मे डर का माहौल  .... पुलिस  चोरी की घटना पर अंकुश लगाने मे असफल जिसके चलते स्थानिय  रहीवासीयों  मे डर का माहौल  ..... आज सुबह ठाणे कल्याण इलाके मे साईं कुष्णा बिल्डिंग रहने वाल़े वासुदेव चन्ने जो कि  बी. एस .अन .एल कंपनी मे काम में काम करते हैं  अपनी पत्नी के साथ  रोज की कि तरह काम पर गए थे .... शाम को जब घर पर  पहुचे दरवाजा खोलने गए तो दरवाजा  न खुलत़ा  देख परेशान  होकर दरवाजा काटा अन्दर देखा तो चोर ने बीस तोले कि ज्वेलरी  ५२ हजार रूपये नकद गायब थे  ..... तिन चार महीने से चल रही कल्याण डोम्बीवली मे चोरी के सवाल जब पुलिस  कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है  पुलिस  अधिकारी सुबह ३ चोरो को नाका बंदी में पकड़कर अपनी वाह वाही में जुटी हुयी है  .... वही शाम को एक नई चोरी करके चोर ने पुलिस  वालो को  कमजोर होने का अहसास   दिलाया ....

जगजीत सिंह आई सी यु में


मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है  और  उनकी हालत खराब  बताई जा रही है  अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी सर्जरी की गई है डॉक्टरों ने बताया कि 70 वर्षीय जगजीत सिंह की हालत काफी नाजुक है उन्हें आईसीयू में रखा गया है उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है जगजीत सिंह को शुक्रवार को मुंबई में एक कंसर्ट में शिरकत करनी थी तभी अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया 

मुंबई में होगी सुरक्षा की नई तकनीक

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा किस प्रकार तय की जाय, इसी बात को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर.पाटिल और गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने लन्दन देश का दौरा किया और वहाँ जाकर उन्होंने लन्दन देश की सुरक्षा तकनीक का जायजा लिया ...लन्दन से आज मुंबई लौटे महाराष्ट्र के ये दोनों मंत्री ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर मिडिया को संबोधित किया ...देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा को लेकर हमेशा से ही सियासी हलको में गहमा-गहमी का माहौल बना रहता है, जिसको देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटिल ने अपने गृहराज्य मंत्री के साथ लन्दन देश का दौरा किया ... वैसे तो विश्व में स्कोट लैंड यार्ड पुलिस के बाद दुसरे नंबर पर गिनी जाती है मुंबई पुलिस...! जिसको लेकर मुंबई की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे ही करती आयी है महाराष्ट्र सरकार ....लेकिन इस बार गृहमंत्री आर.आर.पाटिल ने कुछ नया करने का मन बनाया ...और वे पहुच गये सीधे लन्दन , जहाँ की सुरक्षा तकनीक का जायजा लेने के बाद आज वे मुंबई पहुंचे ...मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय शिवाजी टर्मिनल पर आर.आर पाटिल ने मिडिया से क्या कहा आइये सुनते है ...महाराष्ट्र के गृहमंत्री लन्दन देश के सुरक्षा तकनीक से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं ... अब सुनते हैं महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री सतेज पाटिल का इस विषय पर क्या कहना है .....लन्दन देश की सुरक्षा तकनीक को रिंग ऑफ़ स्टील माना जाता है और इस तकनीक ने भले ही इन दोनों मंत्रियों को अच्छा-खासा प्रभावित किया हो , लेकिन अब आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा तकनीक में ये किस प्रकार का बदलाव कर पाते हैं ये देखने वाली बात होगी ...

बुधवार, 7 सितंबर 2011

जुहू डबल हत्याकांड में चार नेपालियो की गिरफ़्तारी



मुंबई के जुहू इलाके में हुए डबल हत्याकांड  में चार लोगों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है.... लुट के इरादे हुए इस हत्याकांड में कविता सोचक नामक महिला और उनके मेनेजर प्रशांत बागवे की हत्या कर दी गयी थी ....  ३० अगस्त को जुहू के जय जगदीश अपार्टमेन्ट में रहने वाली कविता सूचक  की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी .... पुलिस ने इस हत्याकाड में ४ लोगों को गिरफ्तार किया है....जिसमे प्रेम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियो के साथ मिलकर इस हत्या काण्ड  को अंजाम दिया था ..... प्रेम सिंह कविता सूचक  के घर में नौकर था..... कविता के घर में एक नौकर एक मैनेजर  और २ बच्चे रह रहे थे.... वारदात के वक्त कविता के दोनों बच्चे ट्यूशन गये हुए थे ..... पुलिस का कहना है कि प्रेम सिंह ने कविता के घर में काम करते वक्त घर में एक बड़ी तिजोरी देखी थी तब से उसके मन में लालच आ गयी थी  जिसके चलते उसने इस वारदात को अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया  .....पुलिस का कहना है कि प्रेम सिंह की नजर तिजोरी पर थी .......और वो मौके का इन्तजार कर रहा था जिस दिन कविता घर में अकेली थी तब उसने तीन साथियो को संपर्क किया और कविता की हत्या कर दी .....हत्या के तुरंत बाद उसने तिजोरी खोली लेकिन तिजोरी में उसे एक पैसा नही मिला तब उसने और उसके साथियो ने मिलकर घर की छानबीन की.... उसे घर में केवल 80 हजार रूपये नकद और कुछ आभूषण  मिले जिसकी कुल कीमत १ लाख २४ हजार रुपये है ....जब प्रेम सिंह और उसके साथी घर की तलाशी कर रहे थे उसी दौरान कविता का मैनेजर  वहा आ पंहुचा ....प्रेम सिंह के साथियो ने मैनेजर  का भी गला दबा कर हत्या कर दी हत्या के तुरंत बाद प्रेम सिंह और उसके साथी नांदेड की तरफ फरार हो गये फिलहाल इस केस में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है .... पुलिस की इस मामले में आगे की तहकीकात जारी है