सोमवार, 9 सितंबर 2019

सावधान ऑन लाइन ऑर्डर देकर भुगतान किया तो हो सकता है आप का खाता साफ


मुम्बई मोबाईल पर आई हुई ओटीपी और पिन नम्बर देने पर बैंक खाते से पैसे निकाला जाता है इसके अलावा सायबर चोरों ने एक नई तकनीक इज़ाद कर लिया है ये सायबर ठग गूगल पर फर्जी नाम से अपना नम्बर पोस्ट करते हैं जो भी इस नम्बर पर काल करते हैं वे इनके जाल में फंस जाते हैं ।मुम्बई में रहने वाली एक युवती ने ऑन लाइन सर्च कर के बियर मंगाई उसके बाद उसके बैंक खाते से 87420 रुपये निकल गए दूसरी महिला ने अपना बैंक खाता ऑन लाइन सर्च किया तो उसके खाते से 90 हज़ार रुपये निकल गए सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि इस घटना में पीड़ित किसी भी महिला ने न तो अपनी ओटीपी और पिन नम्बर किसी को दिया ना ही बोला फिर भी इनके बैंक खाते से रुपये निकल गए ।

मुम्बई के पवई इलाके में रहने वाली  एक 25 वर्षीया युवती जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक में काम करती है इसने  शराब की होम डिलीवरी सर्विस देने वाले वाइन शॉप का संपर्क नम्बर गूगल पर सर्च किया तो इसको स्टार वाइन शॉप का नम्बर मिला नम्बर मिलने के बाद उसने काल किया तो काल लेने वाले ने उससे कहा कि आप को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस आईडी देता हूं उस पर आप मोबाईल वॉलेट से 3 बियर का दाम 420 रुपये ट्रांसफर कर दीजिए । पीड़ित युवती ने 3 बियर का 420 रुपया उस आईडी पर ट्रांसफर कर दिया । और उसका मैसेज भी उसके मोबाईल पर आ गया थोड़े समय के बाद फिर उसके मोबाईल पर मैसेज आया कि 29000 हजार रुपया उसके खाते से फिर निकल गया । बिना ओटीपी व पिन के उसके खाते से रुपया कैसे निकल गया ये सोचकर वह हैरान हो गयी । युवती ने उस नम्बर पर काल किया और कहा कि मैंने तो 3 बियर का 420 रुपया ही ट्रांसफर किया ना ही मैंने आप को ओटीपी व पिन नम्बर दिया फिर भी मेरे खाते से 29 हजार रुपया निकल गया तो उसने कहा कि गलती से निकल गया है अभी आप के खाते में वापस जमा ही जायेगा । उसके बाद फिर युवती के खाते से 58 हजार फिर निकल गया तो युवती ने जिस स्टार वाइन शॉप से बियर मंगाई थी उस शॉप पर गयी वहॉ पर पहुचने के बाद आश्चर्यजनक बात सामने आई जिस नम्बर पर उसने काल किया था वह नम्बर स्टार वाइन शॉप का नम्बर ही नही था । उसके बाद पीड़ित युवती ने तुरंत आकर पवई पुलिस स्टेसन में अपनी शिकायत दर्ज किया । इसी तरह से 11 अगस्त को एक पाइलट के साथ ऐसी ही घटना घटी इसने भी होम डिलीवरी से घर पर शराब मंगाई और इसके भी खाते से 38 हज़ार रुपए निकल गए थे ।जुलाई महीने  में खार में रहने वाले एक ब्यक्ति के खाते से 35 हजार 5 सौ निकल गए थे और अंधेरी में रहने वाले ब्यक्ति के खाते से 16 जून को 20 हजार निकल गए थे ।

बैंक के फोन से किया फोन और निकाल लिया 90 हज़ार 

इस मामले में घाटकोपर में रहने वाली एक युवती का देवनार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता था इस युवती की बहन यूएस में रहती है उसको रुपया ट्रांसफर करना था इसके लिए युवती ने गूगल पर बैंक का नम्बर सर्च किया और उस नम्बर पर काल किया उस नम्बर पर काल उठाने वाले ब्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार बताया और उसने उससे बैंक की पूरी जानकारी मांगी और कहा कि थोड़े समय के बाद आप को एसडब्लूआईएफटी कोड देता हूं ऐसा उसने कहा इसके दरम्यान ही उसजे खाते से 90 हज़ार रुपये निकल गए । इसके बाद जब युवती ने बैंक से संपर्क किया तो उसको मालूम हुआ कि इस नाम का कोई भी ब्यक्ति इस बैंक में काम नही करता यह सुनते ही उसके पांव से धरती खिसक गई । इसके बाद पीड़ित युवती ने घाटकोपर पुलिस स्टेसन में मामला दर्ज किया है पुलिस इन सभी मामलों की तहकीकात कर रही है ।

आखिरकार राज्य के 1558 पुलिस उपनिरीक्षकों की पदोन्नति का निकला मुबर्ट


पुलिस महासंचालक सुबोध कुमार जायसवाल ने दिया आदेश 

मुम्बई राज्य के पुलिस उपनिरीक्षकों की पदोन्नति पिछले पौने दो साल से प्रलंबित थी इनकी पदोन्नति का आखिरकार मुहूर्त निकल गया है विभिन्न पुलिस घटकों में कार्यरत 1558 पुलिस उपनिरीक्षकों को सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने का आदेश पुलिस महासंचालक सुबोध कुमार जायसवाल ने दिया है ।


राज्य के पुलिस पुलिस उपनिरीक्षकों को पदोन्नति दी जाएगी उनको उनकी नई नियुक्ति की जगह पर पड़ ग्रहण करने के लिए तुरंत प्रभावी रूप से जहाँ पर वो उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं वहां से कार्यमुक्त किया जाए ऐसा कड़क असदेश पुलिस महासंचालक सुबोध कुमार जायसवाल ने आदेश दिया है । पदोन्नति पाने  वाले सबसे ज्यादा  पुलिस उपनिरीक्षकों की संख्या मुम्बई में कार्य करने वालों की है सिर्फ मुम्बई में पदोन्नति पाने वाले 400 पुलिस उपनिरीक्षक हैं । यह आदेश पुलिस महासंचालक सुबोध कुमार जायसवाल ने 30 अगस्त शुक्रवार को दिया था उसके बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने इस पर कार्य शुरु कर दिया है कई उपनिरीक्षकों को आयुक्तालय के अंतर्गत पदोन्नति पर नियुक्ति दे दी गयी है । इस पदोन्नति के बारे में प्रवासी संदेश ने कई बार खबर प्रकाशित की थी और पूरे जोर शोर से इस मुद्दे को उठाया था ।इसके पहले भी सहायक पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति देकर पुलिस निरीक्षक बनाया गया था जिसके चलते सहायक पुलिस निरीक्षकों के पद रिक्त हो गए थे अब इन पदों को भर दिया गया । इसके अनुसार पुलिस मुख्यालय ने पहली बार मे ही 1558 पुलिस उपनिरीक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी किया ।अभी की परिस्थिति में यह पदोन्नति सिर्फ 11 महीने के लिए है इसके बाद राज्य सरकार व राज्य लोकसेवा आयोग इस पद की मंजूरी देकर स्थाई की जाएगी ।

देश के पचास प्रतिशत पुलिसकर्मी यह मानते हैं की एक धर्म विशेष में ज़्यादा लोग अपराधी प्रवित्ति के एक सर्वे में हुआ खुलासा


मुम्बई 

एक ऐसी  रिपोर्ट आयी है के पूरे देश में एक धर्म विशेष के मानने वाले लोगों में ज्यादा लोग अपराधी प्रवित्ति के होते हैं ।आयी रिपोर्ट के अनुसार  देश के हर दो पुलिसकर्मियों में से एक को यह लगता है कि एक ही धर्म विशेष के लोगों में  आपराधिक प्रवृति के होते हैं। दरअसल 'स्टेटस ऑफ पुलिसिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2019' में ये दावा किया गया है।
                       

सर्वेक्षण करते समय  35% पुलिसकर्मियों ने अपने साक्षात्कार में कहा कि गोहत्या के मामलों में कथित अपराधी को दंडित करना भीड़ के लिए स्वाभाविक है। वहीं, 43% लोगों का मानना है कि भीड़ के लिए दुष्कर्म के आरोपी को दंडित करना स्वाभाविक है।

 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे चेलमेश्वर द्वारा मंगलवार को एनजीओ कॉमन कॉज एंड सेंटर ऑफ द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज के लोकनीति कार्यक्रम द्वारा तैयार स्टेटस ऑफ पुलिसिंग इन इंडिया पर रिपोर्ट जारी की गई। देश के 29 राज्यों में से  21 राज्यों में किए इस सर्वेक्षण में पुलिस स्टेसनो  में तैनात 12,000 पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लगभग 11,000 लोगों के साक्षात्कार किए गए हैं। सर्वेक्षण में 37% पुलिसकर्मियों ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि मामूली अपराधों के अतिरिक्त कोर्टरूम ट्रायल में पुलिस के पास कोई छोटी सजा देने का कानूनी अधिकार होना चाहिए। वहीं, 72% पुलिस कर्मियों ने प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े मामलों की जांच के दौरान राजनीतिक दबाव का भी  अनुभव किया है ।इस पूरे सर्वेंक्षण के अनुसार देश में पुलिसकर्मी औसतन 14 घंटे प्रतिदिन काम करते हैं, जबकि 80% पुलिसकर्मी आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी करते हैं। देश भर में 50% पुलिसकर्मी ओवरटाइम करते हैं। पुलिसकर्मियों के पांच में से तीन परिवार वालों को लगता है कि उन्हें रहने के लिए दिया गया सरकारी मकान निम्न स्तर का है।कई पुलिसकर्मियों का यह मानना है कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज अधिकतर मामले पूरी तरह से झूठे और किसी खास मकसद के चलते दर्ज  कराए और किये जाते हैं। वहीं हर पांच में एक पुलिसकर्मी को लगता है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के दर्ज मामलों में  भी अधिकतर फर्जी होते हैं।

रविवार, 8 सितंबर 2019

बीजेपी शिवसेना में फंस सकती है युति की पेंच
बीजेपी शिवसेना में फंस सकती है युति की पेंच 

एक तरफ युति कर के विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात तो दूसरी तरफ अकेले चुनाव लड़ने की बीजेपी की तैयारी 

पदधिकारों को तैयार रहने का अंदरूनी आदेश 


मुम्बई लोकसभा चुनाव दोनो पार्टियों ने युति कर के ही चुनाव लड़ा था और भरी सफलता प्राप्त की थी विधानसभा चुनाव बीजेपी अकेले अपने स्वालंबन पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है ऐसी चर्चा जोरों पर चल रही है शिवसेना से युति नही होंगी इसके लिए  स्थानीय पदाधिकारियों को अंदरूनी आदेश दिया जा रहा है  ऐसी सूचना भुसावल के जिला अध्यक्ष डॉ संजीव पाटिल ने अपने जिले के सभी पदाधिकारियों को दिया है । ये मुख्यमंत्री के महाजनादेश  की पूर्व तैयारी की बैठक में बोल रहे थे । इस बात से साफ हो रहा है कि बीजेपी अकेले अपने स्वालंबन पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी ऐसी चर्चा हो रही है ।इसके बावजूद बीजेपी शिवसेना से युति कर के ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी ऐसा कह रही है और विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करने में लगी हुई है । पश्चिम महराष्ट्र के पांच जिलों में कुल 58 विधानसभा क्षेत्र में दमदार उम्मीदवार के लिए जोरदार तैयारी में लगी हुई है । कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के असंतुष्टों पर अपनी नजर बनाए हुए है स्थानीय नेताओं को  युति नही होगी इसलिए सभी लोग काम पर लग जावो  ऐसा अंदरूनी आदेश दिया जा चुका है । राजनीतिक लोगों का मानना है कि विधानसभा के ऐन समय पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा बीजेपी कर सकती है । विधानसभा के होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने अंदरूनी सर्वे कराया है इस सर्वे की रिपोर्ट में बीजेपी को 160 सीट और शिवसेना को 90 सीट मिलेगी बीजेपी को  बहुमत से ज्यादा सीट मिलेगी इसलिए बीजेपी अकेले अपने स्वालंबन पर चुनाव लड़ने की सोच सकती है । सर्वे के मुताबिक अगर युति कर के बीजेपी चुनाव लड़ती है तो उसे सिर्फ 144 सीट मिलेगी क्यों कि युति होने पर कई सीट छोडनी पड़ेगी अगर बीजेपी को जितनी सीट युति में मिलेगी वो सभी सीट अगर जीत जाती है तो भी उसे पूरी बहुमत नही मिलेगी ये पूरी तरह से निश्चित है फिर भी बीजेपी सभी को पूरी तरह से नाप तौल कर युति कर के ही चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है ऐसा राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा चल रही है इस चर्चा को देखते हुए शिवसेना की मुख्यमंत्री की मांग भी थोड़ी पड़ती दिखाई दे रही है । चुनाव के पहले बहुत ही चर्चाएं होती हैं अब देखना ये है कि इन हो रही चर्चाओं में कितनी सच्चाई है कि ये सिर्फ चर्चा ही है वैसे अभी तक दिनों दल युति कर के ही विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं इसके बाद भी महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी चर्चाओं का होना एक स्वाभाविक हैं क्यों कि चुनाव जो आ गया है सभी लोग अपनी पार्टी के नफा नुकसान की गणित पर कार्य कर रहे हैं । फैसला तो दोनों पार्टियों को ही लेना है जिस दिन फैसला हो जाएगा उस दिन सभी चर्चाओं पर विराम लग जायेगा । फिर भी कभी भी आग लगे बिना धुवाँ नही होता ये भी सच है कहीं न कही कुछ तो खिचड़ी पक रही होंगी तभी तो चर्चा चल रही है ।

नागपुर का बहुचर्चित खोसला हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश


नागपुर का बहुचर्चित खोसला हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश 

अवैध संबंध के चलते हुई खोसला की हत्या 



मुम्बई/ नागपुर कूलर ब्यवसाई ऋषि ब्रीज खोसला की निर्मम  हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है यह स्पष्ट हो गया है कुख्यात अपराधी रूपवेन्दर उर्फ मिक्की बक्षी ने अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या की है इस बहुचर्चित हत्याकांड में कई कुख्यात अपराधियों का हाथ है जिसमे कुख्यात बुकी मैच फिक्सर सुनील भाटिया का भी नाम आ रहा है । इस हत्या को लेकर अनेकों तरह की बातें हो रही हैं और चर्चा चल रही है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी मिक्की की पत्नी मधु से खोसला का कई सालों से मधुर संबंध था तीन वर्ष पहले से ही मिक्की और खोसला में रंजिश चल रही थी उस समय भाटिया ने भी उसमें साथ दिया था । इस छोटी सी घटना इतनी बड़ी हो जाएगी किसी ने सोचा भी नही होगा । इसके बाद तीनों लोग एक साथ बैठकर इस मामले को सुलझाने की भी कोशिश की थी लेकिन मामला नही सुलझा पाए । इस घटना के बाद मधु और खोसला के संबंध और मधुर हो गए । जिसके कारण मिक्की और खोसला में और कटुता बढ़ गयी ।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार खोसला का बेटा कनाडा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है कई दिन पहले छुट्टी होने की वजह से वह नागपुर आया हुआ है । बुधवार को वह अपने चाचा के साथ शिरडी दर्शन कर वापस घर पर आया नागपुर के बैराम जी टाउन में रहने वाले खोसला ने रात को अपनी पत्नी से कहा कि खाना लगा दो उसी समय मधु का फोन आया कि मेरी कार कड़वी चौक के पास पंचर हो गयी है मधु के फोन आने के बाद खोसला ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं पांच मिनट बाहर जाकर आता हूं । ऐसा कह कर खोसला घर से बाहर निकल गया उसके बाद मधु को उसके घर छोड़कर  जैसे ही खोसला वहां से बाहर निकला वैसे ही आरोपी मिक्की व उसके साथी खोसला का पीछा करने लगे कड़वी चौक के पास सिनेमा स्टाइल से धक्का मारकर उसके कार को रोकने की कोशिश किये उसी वक़्त मधु का फोन आया और पूछा कि क्या हुआ तो खोसला ने कहा कि ऑटोवाले से झगड़ा हो गया इसके बाद खोसला गोंडवाना चौक के तरफ निकल गया खोसला की हत्या करने के इरादे से निकले हस्त्यारों ने नेल्सन चौक के पास उसकी कार रोक ली और उसकी कार से बाहर खींच लिया और उस पर धारदार हथियार से वार कर के निर्मम हत्या कर दिया हत्या करने के बाद उसकी कार पीबी 08 ए एक्स 0909 को हत्यारों ने अपने कब्जे में लेकर होटल एल बी तक आये और उसको वही छोड़ कर वहाँ से ऑटो से फरार हो गए । हत्या में इस्तेमाल किये गए दो हथियार छावनी चौक पर और एक हथियार शबाना बेकरी के पास फेक दिए । इसी दरम्यान खोसला की प्रेमिका और पत्नी का लगातार उसके मोबाईल पर काल आ रहा था । तब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी थी पुलिस ने ही खोसला के परिवार वालो को सूचना दी । मिक्की का इस हत्या में नाम आने पर घंटे के अंदर ही उसको गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना जुर्म भी कबुल कर लिया ।


हत्या के लिए एक करोड़ की सुपारी..? 


खोसला की हत्या करने में 5 से 7 अपराधियों को शामिल होने का शक पुलिस को है ।इस हत्याकांड में मिक्की, गिरीश दाशरवार,बबन कलमकार का नाम तो सामने आया है ।कुख्यात अपराधी मिक्की पर अपहरण हत्या के कई मामले दर्ज हैं । मिक्की की शादी खोसला ने ही मधु से कराई थी एक अपहरण के मामले में 15 साल पहले जब मिक्की जेल गया तो उसके बाद खोसला उसके घर आने जाने लगा तो उसी समय खोसला और उसकी पत्नी मधु दोनो को प्यार हो गया था  जेल से आने के बेस्ड जब ये बात मिक्की को मालूम हुई तो दोनों पति पत्नी काग अलग रहने लगे थे । यही अवैध संबंध खोसला को इतना भारी पड़ा कि उसको अपनी जान गंवानी पड़ी । पुलिस और आरोपियों की तलाश कर रही है ।

डीआरआई ने 640 टन पाकिस्तनी छुहारे को किया जब्त


डीआरआई ने 640 टन पाकिस्तनी छुहारे को किया जब्त 

8.30 करोड़ टैक्स की चोरी के मामले में 4 लोग गिरफ्तार


मुंबई:- पाकिस्तान का 640 टन छुहारा ओमान के रास्ते भारत लाने और टैक्स चोरी करने के आरोप में डीआरआई ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया है राजस्व गुप्तचर महासंचालयक विभाग ने यह कार्यवाही की है गिरफ्तार करने के बाद चारों आरोपियों को डीआरआई ने कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने चारो आरोपियों को 20 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया डीआरआई के सहआयुक्त समीर वानखेड़े ने यह कार्यवाही 6 सितंबर शुक्रवार की दोपहर को किया था ।

पुलवामा प्रकरण के बाद 16 फरवरी 2019 से भारत पाकिस्तान ब्यापार  संबंध पर निर्बंध लगाया हुआ है जिसके वजह से पाकिस्तान से कोई भी सामान आयात करने पर 200% टैक्स लगाया गया है इस टैक्स से बचने के लिए पाकिस्तानी छुहारे को ओमान के रास्ते भारत लाया गया है और इस छुहारे को पेपर में ओमनी छुहारा बताया गया है डीआरआई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तहकीकात करने पर इसका पर्दाफाश हुआ नवहाशेवा बंदरगाह पर आए हुए 40 टन वजन के 16 कंटेनर से 640 टन छुहारा जब्त किए हुए छुआरे पर 200% से टैक्स लगाने पर 8 करोड़ 50 लाख रुपये का टैक्स बनता है इसको बचाने के लिए छुहारा ओमान के रास्ते भेजा गया है डीआरआई के सशक्त नेटवर्क के चलते जब्त करने में सफलता मिली है इसी तरह से चेन्नई और गुजरात मे आनेवाले छुहारे की भी तहक़ीक़ात  शुरू की गई है पुलवामा प्रकरण के बाद भारत पाकिस्तान व्यापार पूरी तरह से मर्यादित हो गया है उसके बाद कर चोरी करने का यह पहली बड़ी कार्यवाही है इस मामले में सीमा शुल्क कायदा 1962 भादवि कलम 104,135 (1) A और B के तहत इमरान तेली इरफान नुरसुमार मोहनदास कटारिया और सेवक मखीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है इस मामले में ओर कितने अंतरराष्ट्रीय माफिया शामिल है उसके लिए भी अभी  तहकीकात चल रही है।

शनिवार, 7 सितंबर 2019

आर आर एंटरप्राइजेज आयल कंपनी का मालिक लोगों के खून पसीने से कमाया हुवा सात करोड़ लेकर हुवा फरार


आर आर एंटरप्राइजेज आयल कंपनी का मालिक लोगों की खून पसीने से कमाया हुवा सात करोड़ लेकर हुवा फरार 

लालच में आकर लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवाई 

कंपनी ने लोगों के जमा पर ज्यादा फायदा देने का लालच दिया और जब लोगों ने जमा किया तो हुवा फरार 



मुम्बई  एक आयल कंपनी के मालिक ने लोगों की बचत जमा पर ज्यादा फायदा का लालच दिया और लोग उसकी बातों में आकर उसकी कंपनी में अपने खून पसीने से कमाई गयी रकम उसके कंपनी में जमा किया इसके बाद कंपनी का मालिक लोगों की कमाई लेकर फरार हो गया है पीड़ितों ने पार्क साईट पुलिस स्टेसन में कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है कुल सात करोड़ का मामला सामने आया है । मामला दर्ज कर पार्क साईट पुलिस तहकीकात कर रही है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भांडुप के रहने वाले प्रवीण पारकर उम्र 32 वर्ष की शिकायत करने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है । पारकर  फिजियोथेरेपी का काम करते हैं 2005 में गोरेगांव की एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करते समय उनकी पहचान दर्शन धुत्रे नामक ब्यक्ति से हुई थी उसके बाद दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा गए वर्ष फरवरी महीने में दर्शन के भाई रेगेश ने आर आर एंटरप्राइजेज लुब्रिकेंट आयल कंपनी के बारे में जानकारी दिया और कहा कि इस कंपनी में अगर रुपया लगाओगे तो ज्यादा फायदा होगा कंपनी एक लाख जमा करने पर डेढ़ लाख रुपया देगी प्रवीण पारकर उसकी बातों में आकर कंपनी में रुपया जमा कर दिया ।  जो करार हुवा था उसके अनुसार कंपनी के मालिक राजेश विराम ने पारकर को अपने पार्टनर एकनाथ शिंदे और महेश मिश्रा से मुलाकात करा दिया । तीनो ने मिलकर प्रवीण पारकर से कहा कि कंपनी में फिक्स डिपॉजिट पर 10%और ब्याज  5% हर महीने दिया जाएगा ।कुल 15% होता है । इन लोगों की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर पारकर ने तीन लाख रुपया बैंक से कर्ज लिया अपने नाम पर दो लाख अस्सी हजार और अपनी बहन के नाम पर बीस हजार रुपया उनकी कंपनी में जमा किया शुरुआत में इसने कुल तीन लाख रुपये का निवेश किया उसके बाद उसको कुछ ब्याज के रूप में रुपया कंपनी ने दिया फिर पारकर ने दो लाख तीस हजार रुपया जमा किया इसके बाद उसकी रुपया मिलना बंद हो गया । इसके बाद पारकर पिछले साल  कंपनी के कार्यालय जो कि कांजुर मार्ग में स्थित था वहाँ पर गया तो उसका होश उड़ गया क्यों कि कार्यालय बंद था । इसके बाद पारकर ने अनेकों बार कंपनी के मालिक राजेश विराम और उसके दोनों सहकारियों से संपर्क करने की कोशिश किया तो किसी से भी संपर्क नही हो सका उसके बाद प्रवीण पारकर को लगा कि मेरे साथ इन तीनों ने मिलकर ठगी किया है । फिर प्रवीण पारकर ने मार्च के महीने में पार्क साईट पुलिस स्टेसन आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई पारकर की शिकायत के बाद दश और शिकायतकर्ता पुलिस के पास आये अभी तक पुलिस की तहकीकात में करीब 900 से 1000 लोगों को इन लोगों ने चुना लगाया है । सहायक पुलिस निरीक्षक गोकुल बोरसे इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं ।

अग्रिम जमानत की कोशिश 

आर आर एंटरप्राइजेज आयल कंपनी के मालिक राजेश विराम ने अग्रिम जमानत लेने के लिए कोर्ट में गया कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया पुलिस उसकी तलाश कर रही है गरीब , नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा फायदा का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करने वाले इन लोगों ने बहुत लोगों को चुना लगाया है जिनकी संख्या अभी तक बढ़ रही है पुलिस के अनुसार यह मामला बहुत बड़ा हो सकता है । अभी तक कि तहकीकात में सात करोड़ की ठगी का पर्दाफाश हुवा है।