मंगलवार, 11 जनवरी 2011
:नकली नोट बरामद
मुंबई के बोरीवली इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शक्स को गिरफ्तार किया है जो नकली नोटों को मार्केट में चलाने का काम करता था पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी,इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने विराज हैदर अली को गिरफ्तार किया है हैदर के पास से पुलिस ने लगभग ३ लाख तक के नकली नोट बरामद किये हैं......हैदर ये नोट मार्केट में चला रहा था और नकली नोटों को बदली करके उसकी जगह पर असली नोट ले रहा था.........हैदर वैसे पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और बोरीवली इलाके में धड़ल्ले से इन नोटों का इस्तेमाल कर रहा था...पुलिस अब इस मामले में छानबीन कर रही है ये नकली नोट हैदर के पास कहां से आये और इसके तार कहाँ तक जुड़े हुए है इसकी खोज में पुलिस अभी जुटी हुई है....
नलों में आ रहा पीला पानी पीने योग्य
मुंबई में पीला पानी आने से आम लोगों में घबराहट फ़ैल गयी है कुछ लोग तो पानी की सप्लाई पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं खासकर मुंबई के पश्चिम उपनगर और मुंबई के कई इलाकों में नल से पीला पानी आ रहा है भांडुप में जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरिक्षण करने आयी मुंबई के महापौर ने कहा की पीला पानी पीने योग्य है इसकी जाँच की जा चुकी है
करीब एक सप्ताह से पश्चिम उपनगर व मुंबई शहर के कई इलाकों में पीले पानी की सप्लाई की जा रही है इसकी कई जगहों पर लोगों ने शिकायत दर्ज की थी मनपा के स्थाई समिति में भी यह मामला कई नगरसेवकों ने उठाया था आम लोगों की शिकायत के बाद बीएमसी ने पानी की जांच के लिए कई जगहों से पानी के नमूने लिए और जांच के लिए लैब में भेजा अब उसकी रिपोर्ट आ गई है मुंबई की महापौर श्रद्धा जाधव का कहना है कि जब से अपर वैतरणा से पानी सप्लाई शुरू की गई है तब से पीले पानी की शिकायत आ रही है महापौर ने कहा की करीब एक साल से अपर वितरण का पानी को सप्लाई नहीं किया जा रहा था अब सप्लाई की जा रही है जिसकी वजह से पीला पानी आ रहा है यह पानी पूरी तरह से पीने योग्य है
करीब एक सप्ताह से पश्चिम उपनगर व मुंबई शहर के कई इलाकों में पीले पानी की सप्लाई की जा रही है इसकी कई जगहों पर लोगों ने शिकायत दर्ज की थी मनपा के स्थाई समिति में भी यह मामला कई नगरसेवकों ने उठाया था आम लोगों की शिकायत के बाद बीएमसी ने पानी की जांच के लिए कई जगहों से पानी के नमूने लिए और जांच के लिए लैब में भेजा अब उसकी रिपोर्ट आ गई है मुंबई की महापौर श्रद्धा जाधव का कहना है कि जब से अपर वैतरणा से पानी सप्लाई शुरू की गई है तब से पीले पानी की शिकायत आ रही है महापौर ने कहा की करीब एक साल से अपर वितरण का पानी को सप्लाई नहीं किया जा रहा था अब सप्लाई की जा रही है जिसकी वजह से पीला पानी आ रहा है यह पानी पूरी तरह से पीने योग्य है
दादा से खान का दगा
शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे सौरभ गांगुली के समर्थन में आ गए हैं शिव सेना के मुख पत्र सामना की सम्पादकीय में लिखा है की शाहरुख खान ने दादा से दगा की है शाहरुख खान ने अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए दादा के नाम का सहारा लिया और जब काम निकल गया तो किनारा कर के दगा दे दिया पाकिस्तानी खिलाडियों की सोच को भी शाहरुख ने शिव सेना की डर से चुप्पी साधी हुई है जिन पाकिस्तानी खिलाडियों के लिए शाहरुख का दिल पसीजा जा रहा था उसी शाहरुख ने बंगाल के टाईगर का छोटा नहीं भयंकर अपमान किया है सामना में शाहरुख के बारे में लिखा है की शाहरुख खान नामक हरामखोर ने दादा के साथ गोली मारने से भी ज्यादा भयंकर काम किया है गोली मारने से तो तुरंत मृत्यु हो जाती है शाहरुख ने अपनी खानगिरी से सौरभ को जो चोट दी है सौरभ जैसा आत्माभिमानी व्यक्ति इस सदमे को शायद जीते जी नहीं भूल पायेगा और उनकी खेल प्रतिभा को तिल तिल मरने के लिए अभिशप्त किया है
असीमानंद के कबूलनामा पर आर आर पाटिल बयान
असीमानंद के कबुलानामे ने पूरा हड़कंप मचा दिया है संघ परिवार ने रिपोर्ट आम करने पर सी बी आई को नोटिस तक दे दिया है इस को लेकर आज मंत्रालय में गृहमंत्री आर आर पाटिल ने कहा की इसकी तहकीकात सी बी आई कर रही है और असीमानंद के बयान के बाद हमने ए टी एस को कह दिया है की ऐसे लोगों की लिस्ट बनाये जो इससे सम्बंधित हैं और पता लगाये की इन लोगों का व्यक्तिगत काम है या किसी संगठन का है मालेगांव ब्लास्ट की तहकीकात सी बी आई कर रही है .....................
सहार एअरपोर्ट यूनियन पर कब्ज़ा को लेकर बर्चश्व की लडाई
आज सहार एअरपोर्ट यूनियन को लेकर शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्तायों में जमकर झड़प हुयी जिसमें एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी हंगामें को देखते हुए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था पूरा एअरपोर्ट छावनी में तब्दील हो गया है .....किरण पावसकर पहले शिव सेना के विधायक और कामगार सेना के अध्यक्ष थे पिछले दिनों पावसकर शिव सेना से त्यागपत्र देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए थे सहार एअरपोर्ट पर शिव सेना के विधायक अनिल परब ,विनायक राउत और कई नेता मौजूद हैं भीड़ को तितर वितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया ...यहाँ तक की किरण पावसकर के कार्यालय को भी शिव सैनिकों ने तोड़ दिया
रविवार, 9 जनवरी 2011
मलाड में दिन दहाड़े ज्वेलरी शाप पर डकैती
मुंबई के मलाड इलाके के सुन्दरम ज्वेलरी शाप में आज सुबह तक़रीबन ९ बजकर ४० मिनट
पर 4 लुटेरो ने चाकू की नोक पर १५ लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर चम्पत होगये...चोरो के
हौसले इतने बुलंद थे की महज दुकान से १०० मीटर की दुरी पर बनी पुलिस चौकी की परवाह
न करते हुए वे हाथ में चाकू लहराते हुए सीधे दुकान में घुसे... और दुकान में मौजूद भागीरथ
देवाशीस पर हमला कर घायल करने के बाद सारी दुकान का माल समेट कर नौ दो ग्यारह हो
गए...भागीरथ देवाशीस को भगवती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहा उसकी हालात
स्थिर बनी हुयी है...पुलिस की सारी सुरक्षा व्यस्था के बावजूद लूट की इस वारदात ने उनके
दावों की पूल खोल कर रख दी है...वही लोगो ने इस वारदात के बाद संदिग्ध को पकड़ कर
पुलिस के हवाले कर दिया है...पुलिस मामले की जाँच कर आरोपियों को तलासने में जुट गयी
है....
कार एक्सीडेंट में महिला की मौत
मुंबई के वेस्टन एक्सप्रेस पर एस्टीम कार अचानक ट्रक के निचे आ जाने से ४६ साल की महिला की मौत हो गयी ....महिला नीता ठक्कर अपने पति रवींद्र को डोमेस्टिक एयर फोर्ट छोड़ने आयी थी और अपने घर मुलुंड जा रही थी गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी डीवाइडर से टकराकर लेफ्ट से राइट मुड़ गयी सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी और नीता की जगह पर मौत हो गयी नीता खुद ही गाड़ी चला रही थी नीता को नजदीकी अस्पताल वी एन देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया नीता के पति मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)