रविवार, 29 दिसंबर 2019

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के जन्मदिन की तस्वीर हुई फेसबुक पर वायरल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के जन्मदिन  की तस्वीर हुई फेसबुक पर  वायरल 

   मुंबई पुलिस की उस फ़ेसबुक एकाउंट पर  पैनी नजर 

मुम्बई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने कहा है कि इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी 


मुंबई भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के  जन्मदिन की तस्वीर फेसबुक पर वायरल हुई है ।फ़ेसबुक पर वायरल होने के बाद  मुंबई पुलिस पूरी तरह से  हरकत में आ गई है। यह पोस्ट एक छोटे अपराधी शेरा चिकना ने अपने फ़ेसबुक पर किया है। पोस्ट वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने  इसका संज्ञान लेते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता करने में जुटी हुई है कि इस जन्मदिन की पार्टी में कौन कैन लोग शामिल हुए थे ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  26 दिसंबर को शेरा चिकना नाम के फेसबुक अकाउंट से "हैप्पी बर्थडे बॉस" लिखकर चार तस्वीरें पोस्ट की गई थी ।  पहली तस्वीर में पांच केक और बाकी तीन तस्वीरों में अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकवादी  दाऊद इब्राहिम थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार के इस जन्मदिन का आयोजन दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में हुवा था ।

फ़ेसबुक पर वायरल होने के बाद व्हाट्सएप पर भी हुई तस्वीर वायरल  

फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद यही  तस्वीरें व्हाट्सएप पर भी वायरल गईं। मुंबई क्राइम ब्रांच अब पूरी तरह से हरकत में आ गयी है और इसकी पूरी तरह से तह में जाकर पता लगाने में जुट गई है । एक पुलिस अधिकारी ने प्रवासी संदेश के वरिष्ठ संवाददाता को  बताया कि तस्वीरें जो ली गयी हैं उनको देखकर लगता है कि ये सब्जी तस्वीरे किसी  निजी समारोह में ली गई हैं। आतंकवादी व अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 26 दिसंबर को जन्मदिन था। पुलिस रिकार्ड में  दर्ज आंकड़ों के अनुसार दाऊद 26 दिसंबर को 64 वर्ष का हो गया है ।
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है अंडरवर्ल्ड डॉन  दाऊद इब्राहीम

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और उसको अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी भी  घोषित किया गया है। वह मुम्बई में 1993 में हुए के सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड भी है उस सीरियल बंम धमाकों में  258 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी ।सूत्रों के अनुसार  दाऊद, पाकिस्तान के कराची शहर में रहता है। वहीं से ड्रग्स ,हथियारों की तस्करी, आतंकवादियों को फंड, नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी में पूरी तरह से शामिल बताया जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने कहा है  कि क्राइम ब्रांच इसकी पुरी तरह से तहकीकात कर रही है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

ये हैं मुम्बई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट



एक समय था मुम्बई क्या पूरे महाराष्ट्र में गैंगवार चरमसीमा पर था पूरी मुम्बई शहर गैंगवार के चपेट में आ गया था हप्ता वसूली हत्या ,बड़े ब्यवसाई , रियल स्टेट और होटल ब्यवसाय में इन गैंग के लोगों की इतनी दहशत हो गयी थी इन लोगों को कब हप्ता के लिए किसी गैंग का फोन आ जायेगा पता नही और अगर हप्ते की रकम उनके अनुसार नही दिया तो उनकी हत्या हो जाएगी इसके लिए हर मुम्बईवाशी हैरान व परेशान हो गया था । पुलिस की भी इन गैंग वालों से परेशान हो गयी थी मुम्बई पुलिस के कई जांबाज अधिकारियों ने इन गैंग वालों का एनकाउंटर कर कानून ब्यवस्था को ठीक करने की कोशिश में लग गए इन गैंग वालों की कमर तोड़ने में थोड़े कामयाब भी हुए इनका डर गैंगस्टरों के अंदर निर्माण भी हो गया । जिसके  चलते कुछ अधिकारियों का नाम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से चर्चा में आया और अपराध की दुनियां में इनका कुछ खौफ भी हो गया । नब्बे के दशक में इन अधिकारियों ने कई नामचीन गुंडों का  एनकाउंटर कर मुम्बई की कानून ब्यवस्था को बकरार रखा। इन अधिकारियों की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बन गयी इनमें से करीब सभी एनकाउंटर स्पेशलिस्टो को लेकर बहुत विवाद भी हुवा इन लोगों को जेल भी जाना पड़ा था ।

प्रदीप शर्मा 

प्रदीप शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं ये 1983 बैच के अधिकारी थे महाराष्ट्र पुलिस में शर्मा उपनिरीक्षक के पद से शामिल हुए । शर्मा की कार्यशैली शुरू से अपराधियों के प्रति कड़क थी । नब्बे के दशक में महाराष्ट्र राज्य में सत्तापरिवर्तन हुई और शिवसेना भाजपा युति की सरकार पहली बार बनी थी उस समय मुम्बई में गैंगवार चरम सीमा पर था दाऊद की डी कंपनी और कई अलग गैंगों की आपस मे ही वर्चश्व को लेकर लड़ाई चल रही थी दिनप्रतिदिन इन गैंगों की आपसी लड़ाई बढती जा रही थी । इन गुंडों पर पुलिस को नकेल कसना मुश्मिल हो रहा था । तत्कालीन गृहमंत्री गोपीनाथ मुंडे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर कहा कि कुछ भी करो लेकिन इन सभी को खत्म करो उस समय वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदीप शर्मा व शहीद हो गए विजय सालस्कर को गुनाहगारों गैंग को खत्म करने की छूट दे दी थी । प्रदीप शर्मा ने कुल 112 एनकाउंटर कर कई गैंगस्टरों को खत्म कर दिया । शर्मा के नाम से ही कई गुनाहगारों को कंपकंपी आने लगी थी । लखन भैया एनकाउंटर मामले में प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था  और निलंबित कर दिया गया था और कई साल जेल में भी बिताना पड़ा था पूरे 9 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद शर्मा को न्यायालय ने सभी आरोपो से मुक्त कर दिया था । फिर शर्मा पुलिस सेवा के अंदर आ गए दुबारा सर्विस में आने के बाद ऐसा लगता था कि उनका असर कम हो गया है लेकिन विपरीत शर्मा ने धड़ाके के साथ वापसी किया दाऊद के भाई इकबाल कासकर को हप्ता वसूली के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया । निलंबन व जेल जाने की वजह से शर्मा का मन पहले जैसा पुलिस विभाग में नही लग रहा था इसके लिए शर्मा ने पुलिस सेवा से त्यागपत्र देकर  राजनीति की डगर पर चलना शुरू कर दिया और शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए । शिवसेना ने शर्मा को नाला सोपारा विधानसभा से टिकट देकर ठाकुर के वर्चश्व को चुनौती देने की कोशिश की है ऐसी चर्चा राजनीतिक क्षेत्र में चल रही है । प्रदीप शर्मा की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट में जब हुई थी कि इन्होंने सुभाष माकड़वाला नामक गैंगस्टर का एनकाउंटर  उस समय अत्यंत आधुनिक राईफल एके 56 से किया था ।

रवीन्द्रनाथ आंग्रे 

पुलिस सेवा में रहते हुए रविन्द्र आंग्रे हमेशा चर्चा में रहे ठाणे से मुम्बई तक गुनाहगारों के लिए ये भी काल थे ।ठाणे और मुम्बई में अभी तक आंग्रे ने 53 एनकाउंटर किया है ।इसमें मुम्बई में 33 और ठाणे में 21 गुनाहगारों का समावेश है । नवी मुम्बई, डोंबिवली और अंबरनाथ इलाके में दहशत का निर्माण करने वाले कुख्यात अपराधी सुरेश मांचेकर गैंग का खात्मा आंग्रे ने ही किया था । ठाणे, भिवंडी इलाको में आंग्रे ने पूरी तरह से अपराधियों की कमर तोड़ दी थी । इसके बाद इनका नाम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की सूची में शामिल हो गया । आंग्रे को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की सूची में नाम आने पर कोई फायदा नही हुआ फरवरी 2008 में ठाणे के रहने वाले एक बिल्डर को हप्ता के लिए धमकाने के साथ 2010 मे एक ब्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगा इस मामले में आंग्रे के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ इस मामले में आंग्रे को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें आंग्रे को 14 महीने जेल में रहना पड़ा था । उसके बाद न्यायालय ने आंग्रे को भी सभी आरोपों से निर्दोष मुक्त कर दिया और निलंबन को भी रद्द कर दिया था । खाकी वर्दी पर दाग लगने की वजह से आंग्रे ने पुलिस की सेवा से त्यागपत्र दे कर भाजपा में शामिल हो गए थोड़े दिन के बाद आंग्रे का मन भाजपा से भर गया तो वो भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए ।

प्रफुल्ल भोसले 

प्रफुल्ल भोसले मुम्बई पुलिस दल में 1987 में पुलिस उपनिरीक्षक के पद से जॉइन किया । इसके पहले ये सिटी बैंक में काम कर रहे थे नब्बे के दशक में प्रफुल्ल भोसले के नाम से अपराधियों को बहुत डर लगता था । अपराध जगत में इनकी पूरी धाक थी प्रफुल्ल भोसले ने नाईक गैंग, अरुण गवली गैंग, छोटा शकील गैंग के कुल 87 एनकाउंटर किया था इसके बावजूद घाटकोपर बम विस्फोट मामले में आरोपी ख्वाजा युनुस की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में नाम आया । 2003 में भोसले घाटकोपर क्राइम ब्रांच में कार्यरत थे और ख्वाजा युनुस को पुलिस लॉकअप में रखा हुआ था । उसके पास से बम विस्फ़ोट की पूरी जानकारी लेने के लिए उसपर चार अधिकारियो ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी ऐसा आरोप लगा था ।  खबर के मुताबिक अभी जो सीआईडी ने जो रिपोर्ट न्यायालय में पेश किया है उसमें लिखा है कि हमे कोई भी सबूत इनके खिलाफ नही मिला है ।

 सचिन वाजे 

सचिन वाजे का भी नाम मुम्बई पुलिस दल में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का है इन्होंने कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और दाऊद इब्राहीम गैंग के कई अपराधियों का एनकाउंटर किया है इनके ऊपर भी प्रफुल्ल भोसले के साथ घाटकोपर बम विस्फोट के आरोपी ख्वाजा युनुस की पुलिस हिरासत में मौत मामले में नाम था इनको एक फर्जी एनकाउंटर मामले में निलंबित किया गया था इसके बाद इन्होंने 2007 में पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया और शिवसेना में शामिल हो गए । 

दया नायक 

दया नायक ने नब्बे के दशक में 83 कुख्यात अपराधियों को यमलोक पहुचाया था जिसके वजह से अपराध की दुनिया मे पूरा अपना दबदबा बना लिया था । इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति मामले का आरोप लगा जिसके कारण इनको निलंबित कर दिया गया था ।महाराष्ट्र पुलिस में दया नायक 1995 बैच के पुलिस उपनिरीक्षक है ।  बहुत ही कम समय मे इन्होंने अपनी कार्यकुशलता से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया था । अपने मूल गांव कर्नाटक में अपनी मां के नाम पर स्कूल बनवाया और उसका उद्घाटन शदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथों कराया था यही इनके ऊपर सबसे बड़ा अपराध साबित हुआ कि इसके निर्माण के लिए इतना पैसा कहा से आया ऐसा प्रश्न का निर्माण हो गया और एंटीकरप्शन ब्यूरो (एसीबी) की तहकीकात इनके पीछे लग गयी । अपराधियों के काल दया नायक आय से अधिक संपत्ति के विवाद में फंस गए थे । इस मामले में इनकी गिरफ्तारी भी हुई और इनको पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया गया था जमानत पर छूटने के बाद ये पूरी तरह से अज्ञातवास में चले गए थे । बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद  दया नायक फिर से कई साल पहले पुलिस सेवा में बहाल हुए अभी इनकी पोस्टिंग खार पुलिस स्टेसन में पुलिस निरीक्षक के पद पर है ।

विजय सालस्कर 

मुम्बई में हुए 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर अरुण गवली गैंग का पूरी तरह से कमर तोड़ दिया था इस गैंग के जितने कुख्यात गुंडे थे सभी का एनकाउंटर कर दिया था । गैंगेस्टर अमर नाईक और सदा पावले को गिरफ्तार करने के बाद ये चर्चा में आये थे । एक एनकाउंटर करते समय एक 18 वर्षीय युवक को गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गयी थी इस मामले में ये परेशानी में आ गए थे पूर्व मुम्बई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया इनके सबसे बड़े पसंदीदा अधिकारी थे ।
इसके अलावा और भी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अधिकरी हैं जिन्होंने एनकाउंटर तो किया लेकिन एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की सूची में अपना नाम दर्ज नही किया वे नार्मल तरीके से अपना कार्य करते रहे । जितने लोग एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हुए सभी के ऊपर कोई न कोई मामला दर्ज हुआ और जेल भी गए कड़ी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद निर्दोष मुक्त हुए और फिर पुलिस सेवा में बहाल हुए ।

कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री... ? देवेंद्र फडणवीस कि और कौन .......?



मुंबई:- छत्रपति शिवाजी महाराज का वारिश का कहा जाने वाला महाराष्ट्र राज्य देश की राजनीति में हमेशा केंद्र बिंदु में रहता है। महाराष्ट्र राज्य की स्थापना होने से अभी तक राज्य में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इसके बाद कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मिलकर अनेको वर्षों तक  राज्य में शासन किया है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के अभेद्य किला में सेंध लगाने की कोशिश भाजपा शिवसेना युती ने अनेको बार किया  इसके बावजूद मात्र एक अपवाद को छोड़कर अपना गढ़ कांग्रेस राष्ट्रवादी ने अपने पास ही रखा 2014 में मोदी लहर के चलते भाजपा शिवसेना ने राज्य विधानसभा में भगवा लहराया और राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस आसीन हुए । 2019 विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गयी है राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए देवेंद्र फडणवीस प्रयत्न कर रहे है शिवसेना भी मुख्यमंत्री पद के लिए आतुर है राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने का सपना पीछे रह गया है राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला राज्य के मतदाता करेंगे 


राज्य में नाईक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री 

कांग्रेस के वसंतराव नाईक 11 साल 77 दिन महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहे इसके बाद विलासराव देशमुख 7 वर्ष 123 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहे।विशेष रूप से शरद पवार 6 वर्ष 123 दिन मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे नाईक सबसे ज्यादा समय तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे वसंतदादा पाटील और शरद पवार 4 बार अलग अलग समय में मुख्यमंत्री थे। शंकरराव चव्हाण और अशोक चव्हाण पिता पुत्र दोनों 2 बार मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख 2 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 


नारायण राणे को मिला 258 दिन का मुख्यमंत्री पद 

नारायण राणे 258 दिन राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहे शिवाजी पाटिल निलंगेकर 276 मुख्यमंत्री पद पर रहे भाजपा शिवसेना युती के आखरी समय मे राणे को मुख्यमंत्री पद दिया गया था शिवाजी पाटील निलंगेकर पर  अपनी बेटी को परीक्षा में ज्यादा नंबर दिलाने का आरोप लगा था जिसके कारण उनको मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा कई पूर्व मुख्यमंत्री राज्य में अभी भी सक्रिय है महाराष्ट्र राज्य की स्थापना होने से अभी तक 17 मुख्यमंत्री हुए है इसमें से 9 मुख्यमंत्रियों की मृत्यु हो गयी है । शरद पवार, शिवाजीराव पाटील निलंगेकर, सुशील कुमार शिंदे, नारायण राणे,अशोक चव्हाण,पृथ्वीराज चव्हाण ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री राजनीत में अभी भी सक्रिय है मनोहर जोशी सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा नही की है फिर भी वो राजनीति के हासिये पर चले गए है ।

पश्चिम महाराष्ट्र ने दिया 6 मुख्यमंत्री

राज्य को सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री देनेवाला पश्चिमी महाराष्ट्र है पश्चिम महाराष्ट्र से 6 मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को मिले है जिसमे यशवंतराव चव्हाण,वसंतदादा पाटील, बाबासाहेब भोसले,शरद पवार,पृथ्वीराज चव्हाण, और शुशील कुमार शिंदे का समावेश है कोकण से नारायण राणे और ए आर अंतुले मुख्यमंत्री बने मराठावाड़ा से शंकरराव चव्हाण और शिवाजीराव पाटील निलंगेकर, विलासराव देशमुख और अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री हुए विदर्भ क्षेत्र से मारोतराव कन्नमवार, वसंतराव नाईक, सुधाकरराव नाईक और देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बने मुंबई से एक मात्र मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने थे ।

विरोधी पक्ष नेता सत्ताधारी पक्ष में जाकर मंत्री बना

सत्ता पर अंकुश लगाने के लिए विरोधी पक्ष नेता का होना आवश्यक हैं ऐसा कहा जाता है इसके बावजूद केवल देवेंद्र फडणवीस सरकार के समय विधानसभा में तत्कालीन विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने सत्ताधारी पक्ष में शामिल होकर मंत्री बन गए ये भारतीय राजनीति में पहला अवसर है 2005 में नारायण राणे ने भी विरोधी पक्ष नेता होते हुए भी सत्ताधारी कांग्रेस का हाथ पकड़ा था उसके तुरंत बाद मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया विशेष रूप से 1985 में शरद पवार समाजवादी कांग्रेस के विरोधी पक्ष नेता थे उन्होंने समाजवादी कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस में विलीन कर सत्ता का स्वाद चखा था 2004 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे थोड़े समय के लिए विरोधी पक्ष नेता की भूमिका में थे उसके बाद शिवसेना भाजपा सरकार में शामिल हो गयी और वे मंत्री बने।

अभी तक सिर्फ 2 बार राज्य में लगा था राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र राज्य की स्थापना से लेकर अभी तक सिर्फ 2 बार राष्ट्रपति शासन लगा है । 17 फरवरी 1980 से 9 जून 1980 कुल 112 दिन राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन था ।शरद पवार के नेतृत्व में पुलोद सरकार बहुमत में थी उसके बावजूद सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया था । इसके बाद 28 सितंबर 2014 से 30 अक्टूबर 2014 तक थोड़े समय के लिए राष्ट्रपति शासन था क्यों कि राष्ट्रवादी कांग्रेस ने कांग्रेस से अपना समर्थन वापस ले लिया था और कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गयी थी चुनाव सिर पर था इसलिए पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए अवसर न देकर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था ।

राज्य की राजनीत में आर आर पाटिल और पतंगराव का बहुत ही योगदान 

राज्य की राजनीति में आर आर पाटिल और पतंगराव कदम का योगदान स्मरणीय है । अपने मृदु स्वभाव के चलते बहुत ही जल्द आर आर पाटिल 14 वी विधानसभा में जाने से पहले तासगांव कवठे महाकाल विधानसभा से आर आर पाटिल 6 बार चुनाव लड़ा था और हर बार चुनाव जीता था । 2014 मोदी लहर में भी आर आर पाटिल की पत्नी ने इसको कायम रखा । पतंगराव कदम का अपनी एक राजनीति का अलग अंदाज था वे अपने दल या विरोधी दल के सभी नेताओं से संबंध रखते थे जो बाद होती थी वे स्प्ष्ट कह देते थे पतंगराव का 14 वी विधानसभा के अधिवेशन के समय दिया गया भाषण अब सुनने को नही मिलेगा ।पतंगराव कदम भीलवडी - वांगी और पलुस -कडेगांव विधानसभा से 9 बार चुनाव लड़ा था जिसमे इनको 6 बार जीत मिली और 3 बार हार मिली थी ।

क्या गणपतराव विधानसभा में दिखेंगे ..?

शेतकरी कामगार और वंचित संगठनों के प्रश्न पर बोलने वाले राज्य के स्थापना से लेकर अभी तक हर एक घटनाक्रम के गवाह और साफ सुथरी राजनीत करने वाले गणपतराव देशमुख संगोला जिला सोलापुर की विधानसभा से 11 बार जीत हासिल किया और राज्य के सबसे वयोबृद्ध  नेता हैं इनकी उम्र 93 वर्ष है ।  इतनी उम्र होने के बावजूद गणपतराव देशमुख 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा किया है । गणपतराव 13 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसमे से 11 बार जीत और 2 बार हार का सामना किया था ।

एक घर से 2 मुख्यमंत्री 

राज्य में एक ही घर से 2 मुख्यमंत्री हुए हैं । इसमें दो परिवारों को इसका सन्मान मिला हुआ है । नाईक घराना पुसद जिला यवतमाल वसंतराव नाईक के पोते सुधाकरराव नाईक और चव्हाण घराना नांदेड़  के शंकरराव और उनके पुत्र अशोक चव्हाण को मिला था ।

मराठा समाज से सबसे ज्यादा हुए मुख्यमंत्री 

राज्य की स्थापना से लेकर अभी तक सबसे ज्यादा मराठा समाज से मुख्यमंत्री हुए हैं । अभी तक 17 मुख्यमंत्रियों में से 10 मुख्यमंत्री मराठा समाज से हुए हैं । इसमें यशवंतराव चव्हाण , शंकरराव चव्हाण , वसंतददा पाटिल, शरद पवार , शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर , बाबासाहेब भोसले, नारायण राणे, विलासराव देशमुख , अशोक चव्हाण   और पृथ्वीराज चव्हाण के नाम शामिल हैं । हंगामी मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्ध कोकण के पी के सावंत भी मराठा ही थे । इसके अलावा राज्य में  बंजारा समाज से वसंतराव नाईक और सुधाकरराव नाईक मुख्यमंत्री हुए । अल्पसंख्यक समाज से ए आर अंतुले मुख्यमंत्री पद पर रहे । मनोहर जोशी और देवेंद्र फडणवीस ये दोनों ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए । दलित समाज से सुशील कुमार शिंदे मुख्यमंत्री हुए । राज्य में अभी तक सिर्फ वसंतराव नाईएक और देवेंद्र फडणवीस ने ही अपना पूरा कार्यकाल 5 साल का पूरा किया है  ये दोनों विदर्भ से आते हैं यवतमाल के वसंतराव नाईक 1 मार्च 1967 से 13 मार्च 1972 तक अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था ।और देवेन्द्र फडणवीस 31 अक्टूबर  2014 से अभी तक 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा किया है ।

अभी तक इन जिलों से कोई नही हुआ मुख्यमंत्री 

राज्य का नेतृत्व करने के लिए अभी तक 33 जिलों को अवसर नही मिला है इन 33 जिलों से अभी तक कोई मुख्यमंत्री नही बना है । इन जिलों के नाम कोल्हापुर, रत्नागिरी, अहमदनगर, नासिक, धुले,वर्धा, गढ़चिरौली, अमरावती, जलगांव, नंदुरबार, ठाणे, औरंगाबाद, परभणी, उस्मानाबाद,जालना, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, भंडारा , हिंगोली,गोंदिया से अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री नही बना है । पुणे, सोलापुर , सातारा, सांगली,रायगड़, सिंधुदुर्ग, लातूर,यवतमाल मुम्बई महानगर चंद्रपुर और नागपुर जिले ने मुख्यमंत्री दिया है ।

2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की दौड़ में ये नेता 

देवेंद्र फडणवीस भाजपा नागपुर  अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस बारामती पंकजा मुंडे भाजपा परली धनंजय मुंडे राष्ट्रवादी कांग्रेस परली सुधीर मुनगंटीवार भाजपा बल्लारपुर जयंत पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस इस्लामपुर एकनाथ शिंदे शिवसेना ठाणे एकनाथ खडसे भाजपा मुक्ताईंनगर गिरीश महाजन भाजपा जामनेर हशन मुशरिफ राष्ट्रवादी कांग्रेस कांगल राधाकृष्ण विखे पाटिल भाजपा शिरडी बालासाहेब थोरात कांग्रेस संगमनेर विजय बडेटटीवार कांग्रेस ब्रह्मपुरी पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस हर्षवर्धन पाटिल भाजपा इंदापुर अमित देशमुख कांग्रेस लातूर प्रणीति शिंदे कांग्रेस सोलापुर सुभाष देशमुख भाजपा सोलापुर दक्षिण

बुधवार, 18 सितंबर 2019

वालीव पुलिस स्टेसन को लगता है लग गया है ग्रहण






मुम्बई से सटे जिला पालघर में स्थित वालीव पुलिस स्टेसन को लग रहा है कि किसी की नजर लग गयी है जिसके चलते ग्रहण लग गया है एक मामला अभी ठंडा ही नही हुआ कि दूसरा मामला पुलिस स्टेसन में कार्यरत पुलिस वालों पर ही दर्ज हो गया । वालीव पुलिस स्टेसन के तत्कालीन पुलिस उपनिरीक्षक , पुलिस स्टेसन के डिटेक्सन में कार्यरत एक सिपाही एक स्थानीय ब्यक्ति के खिलाफ कुल 3 लोगों पर जप्त की गई  ड्रग्स को चोरी करने का मामला सोमवार देर रात को दर्ज हुआ जिससे पूरे जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है वालीव पुलिस स्टेसन ने मामला दर्ज कर स्थानीय ब्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है अभी दो आरोपी फरार हैं जो कि पुलिस हैं पुलिस आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है । सबसे बड़ी बात ये है कि एक हप्ते के अंदर दो मामले पुलिस स्टेसन में कार्यरत पुलिस वालों पर ही दर्ज हुआ है इससे लगता है कि वालीव पुलिस स्टेसन पर ग्रहण लग गया है ।

वालीव पुलिस स्टेसन में कार्यरत जप्त माल की निगरानी रखने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शरीफ रमजान शेख ने चोरी के मामले में जप्त सामान में से 2 करोड़ 16 लाख कीमत के विदेशी सिगरेट चोरी कर बेचने के मामले का पर्दाफाश हुवा था जिसका 11 सितंबर को मामला दर्ज हुआ था और शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया था इसकी तहकीकात वसई विभाग के उप अधीक्षक डॉक्टर अश्विनी पाटिल कर दो खबरियों को गिरफ्तार किया था । तहकीकात में खबरियों ने पुलिस को अपने दिए गए बयान में कहा कि अगस्त महीने में ड्रग्स माफिया मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग पर स्थित किनारा होटल परिसर से ड्रग्स बेचने वाले की खबर वालीव पुलिस स्टेसन में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक विजय  चव्हाण और सिपाही भीमगौडा वहासकोटी को दिया था इस सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़कर उसके पास से हीरोइन नामक ड्रग्स जप्त कर उसके साथ आर्थिक ब्यवहार कर छोड़ दिया था इस जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आदेश दिया कि दोनो पुलिस कर्मचारी व स्थानीय ब्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज किया मामला दर्ज कराने के बाद स्थानीय खबरी तरुण निखिल गिरिधर ठाकुर उम्र 30 वर्ष के बैग की तलाशी लिया तो उसके बैग से 75 हजार रुपया 14 ग्राम हीरोइन बरामद हुई ।मामला दर्ज होने के बाद सिपाही वहासकोटी फरार हो गया है तत्कालीन पुलिस उपनिरीक्षक विजय चव्हाण की पदोन्नति हो गयी है अभी वह सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर नागपुर में कार्यरत है ।

डीजल पेट्रोल में मिलावट करने वाली गैंग का क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने किया पर्दाफाश


मुंबई:- बीपीसीएल कंपनी के टैंकर में से फर्निश ऑयल चोरी कर पहले उसमें पानी मिलने फिर उस फर्निश ऑयल को डीजल और पेट्रोल में मिलाने वाली गैंग को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने पर्दाफाश कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर 5 लाख 18 हजार का मिलावटी ऑयल जब्त कर लिया है ।

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 की पुलिस निरीक्षक आशा कोरके को गुप्त सूचना मिली कि डीजल पेट्रोल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है इस सूचना के आधार पर चेम्बूर स्थित माहुल गांव में BPCL कंपनी स्थित है कंपनी से टैंकर डीजल पेट्रोल और फर्निश ऑयल भरकर जब बाहर निकलते है तो कंपनी के  सामने  ही उसकी पार्किंग में टैंकर खड़ा करते है सभी आनेजाने वाले टैंकर इसी पार्किंग में खड़े रहते है पुलिस निरीक्षक आशा कोरके ने अपनी टीम के साथ पार्किंग में छापा मारा उस समय फर्निश ऑयल से भरे 3 टैंकरों के कूप में फर्निश ऑयल के अंदर पानी मिला हुआ था इस मामले में स्थानीय आरसीएफ पुलिस स्टेशन में भादवि कलम 379,420,472,462,484,120,(ब) के साथ जीवन उपयोगी वस्तु  कायदा के अनुसार कलम 3,7 के तहत मामला दर्ज कर सफू नसीम खान उम्र 48 वर्ष राजू कैलाश सरोज उम्र 32 वर्ष याकूब मोहम्मद नसीम सिद्दीकी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया इस कार्यवाही में मिलावटी फर्निश ऑयल के साथ 3 टैंकरो को भी जब्त कर लिया आगे की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 की टीम कर रही है यह कार्यवाही संयुक्त  पुलिस आयुक्त क्राइम संतोष रस्तोगी क्राइम ब्रांच घटक 1 के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान सहायक पुलिस आयुक्त डी/पक्षिम  भारत भोईटे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आशा कोरके,संजीव गावड़े,सहायक पुलिस निरीक्षक सुधीर जाधव,शरद धराडे, पुलिस उपनिरीक्षक वाल्मीक कोरे,विजेंद्रय आम्बावड़े,सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बनसोडे, हवलदार शिर्के, शिंदे ,मोहिते,जाधव,काकड़े, गांवकर,सावंत,पाटिल,शिंदे,शेख, कोली,धोडगे, पुलिस नाईक, पेड़नेकर,नाईक, हाक्के,राऊत, लोखंडे,पाटिल, कदम,वानखेड़े,परब, पुलिस सिपाही कांबले, महांगड़े, पवार ,गवते,निकम,महिला पुलिस सिपाही लाड की पूरी टीम ने किया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019


विधानसभा चुनाव होने के बाद क्या होगी भाजपा शिवसेना  की हालात ...?

क्या है भाजपा का पुराना इतिहास...? राजनितिक क्षेत्र में हो रही है बड़ी हलचल



राज्य में किसी भी दिन विधानसभा के चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस में गठबंधन हो गया है ये दोनों राज्य की 288 सीटों में 125 - 125 पर लड़ेंगी और शेष 38 सीटे अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ दिया है अभी तक भाजपा शिवसेना युति अधर में ही लटकी हुई है इस पर सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ राज्य के आम लोगों की भी नजर बनी हुई है कि इनमें युति होगी या नही शिवसेना अभी तक फिफ्टी फिफ्टी फार्मूला पर अपनी नीति रखी हुई है इसके बावजूद भाजपा शिवसेना को 120 सीट से ज्यादा देने को तैयार नही है ।

भाजपा शिवसेना 1989 में राम मंदिर के मुद्दे पर पूरे देश में हिन्दू लोगों को एकजुट होते देखकर पहली बार युति किया था ताकि हिन्दू वोट का विभाजन न हो । तभी से लेकर 2014 तक दोनों की युति रही यह युति एक मिसाल थी इतने सालों तक किसी भी राजनीतिक दल की युति नही चल पाई थी । 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों की युति सीट बंटवारे में सहमति न बन पाने की वजह से युति टूट गयी और दोनों दल अलग अलग चुनाव लड़े चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में ज्यादा आया भाजपा को शिवसेना से करीब दुगुनी सीटों पर विजय हासिल हुई भाजपा को 122 सीट और शिवसेना को 63 सीट मिली । सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है अगर इस वातावरण में भाजपा शिवसेना से युति कर शिवसेना को कम सीट देती है तो आगे आने वाले समय मे भाजपा शिवसेना को भी टारगेट कर सकती है । इस समय विरोधी पक्ष हासिये पर चला गया है । शिवसेना के लिए गोआ में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का उदाहरण सामने है ।भाजपा ने गोआ में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी की अवस्था किया है यही अवस्था शिवसेना की भी कर सकती है । गोआ में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का उपयोग कर भाजपा ने पूरे गोआ में अपना विस्तार किया क्या उसी तरह महाराष्ट्र में शिवसेना की मदद लेकर अपना विस्तार किया है ।

शिवसेना भाजपा विधानसभा चुनाव की सूची 

1990 में शिवसेना 183 भाजपा 105 
1985 में 183 शिवसेना भाजपा 105 
1999 में शिवसेना 161 भाजपा 117
2004 में शिवसेना 163 भाजपा 111 
2009 में शिवसेना 160 भाजपा 109

शिवसेना के लिए 1961 में पुर्तगाल शासन खत्म होने के बाद महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का पहला शासन गोआ में था ।1963 से 1979 तक महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने गोआ में शासन किया 1994 में पहली बार महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था उस समय महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी 25 सीट और भाजपा12सीट पर चुनाव लड़ा था इसके बाद गठबंधन में फूट पड़ गयी और भाजपा ने महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगा लिया ।2012 में फिर से भाजपा और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी में गठबंधन हुवा तभी से  अभी तक गोआ में भाजपा का शासन है । भाजपा ने 28 सीट पर चुनाव लड़ा और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने 7 सीट पर चुनाव लड़ा था । एमजीपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए ।इस वर्ष मार्च महीने में एमजीपी के 3 विधायकों में से 2 विधायक अलग गुट बनाकर भाजपा में अपने गुट का विलय कर लिया । क्या महाराष्ट्र में शिवसेना की ताकत कम कर भाजपा अपने को मजबूत कर रही है ऐसा संशय ब्यक्त किया जा रहा है ।

रविवार, 15 सितंबर 2019

कौन होगा मीरा भायंदर पुलिस आयुक्तालय का पहला पुलिस आयुक्त


मीरा भायंदर आयुक्तालय के लिए आदेश जारी 
कौन होगा पहला पुलिस आयुक्त इसके लिए उत्सुकता




मुम्बई बढ़ती जनसंख्या और अपराधों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ मीरा भायंदर के लिए नया पुलिस आयुक्तालय बनाने का आदेश सरकार ने शुक्रवार को अध्यादेश जारी कर दिया । इस गठित हुए आयुक्तालय का पहला पुलिस आयुक्त कौन होगा इस पर पुलिस विभाग में भी उत्सुकता बनी हुई है ।

पुलिस आयुक्त पद पर अतिरिक्त महासंचालक (एडीजीपी) श्रेणी का अधिकारी होगा इसके लिए कई इस श्रेणी के अधिकारी वहाँ पर अपनी नियुक्ति के लिए जोर अजमाईस में लगे हुए हैं । जिसमे से 3 से 4 अधिकारियों ने तो अपने लिए लॉबिंग भी शुरू कर दिया है । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनमें से किसकी नियुक्ति करते हैं इस पर सभी की उत्सुकता बनी हुई है । करीब डेढ़ महीने पहले मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक में मीरा भायंदर पुलिस आयुक्तालय निर्माण करने के फैसले पर अपनी मोहर लगा दिया था इसके बावजूद सरकार ने अध्यादेश जारी नही किया था । पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त होने के लिए बहुत से अधिकारियों ने अपनी उत्सुकता दिखाई थी इस वजह से सरकार ने अध्यादेश जारी नही किया था इसकी खबर प्रवासी संदेश ने डेढ़ महीने पहले प्रकाशित किया था ।अभी विधानसभा चुनाव राज्य में 3 महीने के अंदर होने वाला है और आचार संहिता लगने वाली है शायद आज सोमवार को लग सकती है चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है इसको ध्यान में रखकर सरकार ने शुक्रवार को इसके निर्माण के लिए अध्यादेश जारी कर दिया । क्यों कि आचार संहिता लगने के पहले अध्यादेश जारी करने से इसके लिए कोई भी आगे का कार्य करने पर आचार संहिता का उलंघन नही होगा । आगामी एक या दो दिन के अंदर नए पुलिस आयुक्त के नाम का चयन हो जाएगा ताकि वो स्वतंत्र रूप से आगे का कार्य मे लग जाएं । मीरा भायंदर पुलिस आयुक्तालय का निर्माण करने के लिए कैबिनेट की बैठक में 23 जुलाई को ही मंजूरी दे दी गयी थी और कहा जा रहा था कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर यह आयुक्तालय स्वतंत्र रूप से अपना काम शुरू कर देगा लेकिन ऐसा नही हो पाया । इस नए पुलिस आयुक्तालय के लिए दो जिलों के पुलिस स्टेसन कार्यक्षेत्र और सभी जरूरी आवश्यकता को पूरा कर लिया गया है । सिर्फ इस नए आयुक्तालय का पहला पुलिस आयुक्त कौन होगा उसका चयन होना बाकी है इसके लिए कोई अधिकारी नाराज न हो जिसकी वजह से मुख्यमंत्री ने अभी तक नए पुलिस आयुक्त के नाम की घोषणा नही किया है । ठाणे ग्रामीण और पालघर जिले में बढ़ती जनसंख्या व अपराधों को देखते हुए पूरी तरह से कानून ब्यवस्था बनी रहे इसके लिए पिछले कई वर्षों से आयुक्तालय की मांग स्थानीय लोगों की तरफ से हो रही थी  इसके लिए दो वर्ष पहले ही इसका प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया था इस आयुक्तालय के निर्माण के लिए 175 करोड़ रुपया खर्च था जिसको वित्त विभाग ने प्रलंबित रखा था । आख़िरकार कैबिनेट की 23 जुलाई की बैठक में इसकी मंजूरी मिल गयी थी जिसमें 20 पुलिस स्टेसन होंगे। चुनाव के पहले नया पुलिस आयुक्तालय के अंदर  मीरा भायंदर , वसई विरार, नाला सोपारा विधानसभा क्षेत्र आ गया है । नाला सोपारा के मौजूदा विधायक क्षितिज ठाकुर के सामने बीजेपी शिवसेना युति के उम्मीदवार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की उम्मीदवारी निश्चित हो गयी है इसके लिए यहाँ पर दोनों उम्मीदवारों की बीच कांटे की लड़ाई होगी जिसमें दोनो उम्मीदवार अपनी जीत के लिए हर तरह का प्रयोग करेंगे । इसके बावजूद बहुजन विकास अघाड़ी के कई उम्मीदवार होंगे । इस क्षेत्र में चुनाव पूरी तरह से शांति से निष्पन्न हो नए पुलिस आयुक्त के लिए चुनौती भरा कार्य होगा इसके लिए किसी अनुभवी अधिकारी की ही नियुक्ति पुलिस आयुक्त पद पर होगी इसी पर सभी की नजर बनी हुई है ।