शनिवार, 8 जुलाई 2017

मुम्बई सीरियाल बम ब्लास्ट का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार


मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

 



मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी को शनिवार को  उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिजनौर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश व गुजरात एटीएस की मदद से इसे गिरफ्तार किया गया है बम ब्लास्ट के बाद से ही यह फरार था इसके ऊपर टाडा भी लगा हुआ है। 

उत्तर प्रदेश एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरुण ने इसकी पुष्टि की है  कि 1993 का मुंबई ब्लास्ट से संबन्धित टाडा के एक आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बिजनौर के नजीबाबाद का रहने वाला  है।

बिजनौर में गुजरात एटीएस के निरीक्षक एनके ब्रह्मभट्ट व एनएल देहाई की टीम ने पुलिस की मदद से सुबह नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्हेड़ी निवासी 55 वर्षीय कदीर अहमद पुत्र अमीर को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 1993 में गुजरात प्रांत में आतंकी व विस्फोटक  गतिविधियों व टाडा अधिनियम के तहत कदीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस व एटीएस से बचकर ही वह मुंबई व गुजरात से अपने गांव आकर रह रहा था। गुजरात और यूपी एटीएस ने मुंबई ब्लास्ट से जुड़े TADA के आरोपी कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद को बिजनौर से गिरफ्तार किया।गुजरात के जामनगर कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर एटीएस ने कदीर अहमद को गिरफतार किया है। पुलिस के मुताबिक, डान दाउद इब्राहिम के करीबी टाइगर मेमन से उसके करीबी संबंध रहे हैं। वह 1993 से पहले मुबंई में दरी का कारखाना का कामकाज चलाता था,1993 के बाद से वह गांव आकर प्रापर्टी व दुकान चलाने लगा था। अब उसका छोटा भाई मुंबई का कारोबार देखता है। उसके तीन बेटे हैं। एक बेटा एमआर (मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव) है, जबकि दूसरा दुकान चलाता है। तीसरा छोटा है। कदीर के अपराधिक गतिविधियों में वांछित होने के बावजूद नजीबाबाद पुलिस अनजान बनी हुई थी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर गुजरात कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है।
उसके ऊपर आरोप है कि 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के लिए टाइगर मेमन ने जो हथियार सप्लाई किए थे, उनको तथा अन्य विस्फोटक को मुंबई तक पहुंचाने में कदीर का हाथ था। इन हथियार तथा विस्फोटक जो जामनगर (गुजरात) में उतारा गया था। इनको बाद में मुंबई पहुंचाया गया। अब गुजरात एटीएस बिजनौर में ट्रांजिट रिमांड बनवाकर कदीर को अहमदाबाद लेकर जाएगी। असीम अरुण ने बताया कि कदीर से अभी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात एटीएस पूछताछ कर रही है। इसके बाद दोनों फोर्स और विवरण एकत्र करेंगी।  

सोमवार, 1 अगस्त 2016

आनंदी बेन पटेल: स्कूल टीचर से गुजरात की सीएम तक का सफर

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का कद काफी ऊंचा है। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में बहुत से ऐसे कार्य किए हैं जिनके लिए उनकी हमेशा तारीफ होती रहती है। आज हम आपको बताएंगे आनंदी बेन के राजनीतिक सफर के बारे में। 

गुजरात में अमित शाह और आनंदी बेन को पीएम मोदी का लेफ्ट और राइट हैंड माना जाता है। एक महिला राजनीतिज्ञ के तौर पर आनंदी बेन पटेल का कद काफी ऊंचा है। आनंदी बेन पटेल ने राज्‍यसभा के सांसद के तौर पर वर्ष 1994 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1998 में गुजरात विधानसभा चुनाव जीतकर उनका रुख राज्‍य की तरफ हो गया था। वह गुजरात की अकेली ऐसी महिला विधायक रहीं जो लगातार चार बार विजयी होकर गुजरात विधानसभा तक पहुंची।

आनंदी बेन का पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल

आनंदी बेन का पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। आनंदी बेन पीएम मोदी की सबसे करीबी मानी जाती हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले के खारोद गांव में हुआ था। आनंदी बेन की खास बात है कि वो अनुशासन प्रिय हैं। आनंदी बेन 70 के दशक में अहमदाबाद के मोहिनीबा कन्या विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या भी रह चुकी हैं। गुजरात भाषा की अच्छी प्रवक्ता 71 वर्षीय आनंदी और पीएम मोदी की लोकप्रियता की बात करें तो राज्य में इन दोनों नेताओं को अपनी कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है। 

1988 में आनंदी बेन पटेल भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन आनंदी बेन सबसे ज्यादा चर्चा में उस वक्त आईं जब इन्होंने अकाल पीड़ितों के लिए न्याय मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वर्ष 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में भी आनंदीबेन और पीएम मोदी ने साथ-साथ पार्टी के लिए काम किया था।

शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए लड़कियों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए

आनंदी बेन ने शहरी विकास, राजस्व और आपदा प्रबंधन जैसे कई प्रमुख विभाग को संभाला है। अभी वो शिक्षा मंत्री के तौर पर पीएम मोदी के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को सफलता पूर्वक आगे बढ़ा रही थीं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण लड़कियों की साक्षरता दर में बढ़ोतरी लाना। पिछले दो दशकों से वोटों के नजरिए से गुजरात के सबसे बड़े पटेल समुदाय के वोटों को भाजपा के खेमे में लाने के लिए आनंदी बेन ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साफ-सुथरी छवि वाली आनंदी बेन भाजपा की सबसे लंबे समय तक मंत्री के पद पर रहने वाली महिला हैं। 

जलाशय में कूदकर बचाई थी बच्चियों की जान

आनंदी बेन पटेल ने प्रोफेसर मफतभाई पटेल से शादी की थी। उनके एक लड़का व लड़की है। हालांकि, वो 1990 से अपने परिवार से दूर रहती हैं। शिक्षिका रहते हुए आनंदी बेन पटेल उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 1987 में सरदार सरोवर जलाशय में डूब रही दो बच्चियों को बचाया था। इसके लिए उन्हें बाद में पुरस्कार भी मिला था। 

भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने 1992 में श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराया था। उस वक्त आनंदी बेन पटेल वो इकलौती महिला रहीं जो जोशी के साथ थीं। उसके ठीक 2 साल बाद उन्हें भाजपा ने राज्यसभा भेजा था।
    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, मुलायम सिंह यादव व कई अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले कई एकड़ में फैले हुए हैं, जिनकी मरम्मत का खर्च लाखों में है। उनका किराया बेहद मामूली है।

    शुक्रवार, 17 जून 2016

    योगी को बनाया जा सकता है केंद्र में मंत्री

                                                

    आजकल सोशल मिडिया में उत्तर प्रदेश बीजेपी  के मुख्य्मंत्री  पद का उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के फायर ब्रांड सांसद आदितयनाथ योगी को  बनाए जाने की खबर जोर शोर से चल रही है जिसके चलते बीजेपी ने मुख्य्मंत्री की दौड़ से अलग करने के लिए अलग रणनीति बनायी है सूत्रों के अनुसार अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है जिसमें योगी को शामिल किया जा सकता है जिससे वो मुख्य्मंत्री पद की दौड़ से अलग हो जायेंगे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीजेपी का और भी जनाधार बढ जायेगा 

    मंगलवार, 2 सितंबर 2014

    अमित शाह सियासी शतरंज के माहिर

    अमित शाह सियासी शतरंज के माहिर खिलाड़ी है,,,यू पी मे अपने हुनर का जलवा दीखा चुके है....  माहरास्त्रया मे भी इसी तरह का जलवा दीखाने की उनमे कुव्वत है,,,,चारो तरफ फैला हुवा जीहादी आतंकवाद के कारण यकीनन शाह अपनी बात को बहुत वज़नी अंदाज मे लोगो के सामने रख पायेंगे और सलाह देंगे आतंकवाद भगाइये ,,,,,

    रविवार, 31 अगस्त 2014

    पाकिस्तान को.कड़ा संदेश

    राजनाथ सिंह की आक्रामकता एक कड़ा संदेश देती है पाकिस्तान को. पर पाकिस्तान को संदेश कब सुनाई देता है?

    मोदी के भाषण से सिंगापुर के पीएम हैरान

    यह कला हर किसी मे नही होती. इसके लिये दूरदर्शी सोच, विचारों का खुलापन और मन मे दृढ़ता होनी चाहिये. अब अगर इस मुद्दे पर भी कोई नकारात्मक टिप्पणी करेगा तो यकीनन यह उसके दिमाग का दीवालियापन ही होगा, और कुछ नही. नरेन्द्र मोदी अपने वादों को पूरा करने के लिये किस कदर प्रयासरत है, यह उनके एक एक शब्द मे दिखाई देता है. उपर वाला उन्हे मदद करे की वो अपने किये वादे को बखूबी पूरा कर सकें. एक भारतवासी होने के नाते मेरी दुआएँ तो उनके साथ है. जय हिन्द जय भारत.