रविवार, 5 अगस्त 2012

नेत्रहीन दोस्त की नेत्रहीन पत्नी के साथ नेत्रहीन भाईयों ने किया बलात्कार

मुंबई से सटे जिला के कल्याण में दो नेत्रहीन व्यक्तियों ने पहले तो एक नेत्रहीन महिला को जमकर पीटा फिर उसे चलती लोकल ट्रेन से धकेलने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अंतिम समय तक ट्रेन के दरवाजे पर लगी रॉड को नहीं छोड़ा और उसकी जान बच गई
 दरसल थाने के कल्याण इलाके मे एक साल पहले एक नेत्रहिन् ने अपनी नेत्रहिन् पत्नी को अपने नेत्रहीन दोस्त अशोक यादव और महेश यादव  के घर छोड़ कर कुछ दिनों के लिए पुणे चला  गया था उस दौरान  नेत्रहीन महिला के साथ  अशोक यादव और  महेश यादव नामक नेत्रहीनों ने मिलकर  दुष्कर्म किया  जब नेत्रहीन पति पुणे से अपनी पत्नी को लेने आया तब  नेत्रहिन् पत्नी ने अपने पति को अपने साथ हुए दुष्कर्म  कि सारी हकीकत बताई  पति और पत्नी मिलकर कल्याण के कोलसेवाडी पोलिस स्टेशन मे अशोक यादव  और महेश यादव के खिलाफ  मामला दर्ज कर दिया इसी केस को पीछे लेने के लिए अशोक यादव और महेश यादव जो जमानत पर बाहर आए तो अपने दो दोस्तों हरिशंकर शर्मा और श्रीराम सांगले के मार्फत नेत्रहीन महिला पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए महिला के पास भेजा था हरिशंकर शर्मा और श्रीराम सांगले इन दोनों ने अंबरनाथ और विट्ठलवाड़ी स्टेशनों के बीच नेत्रहीन महिला को मारपीट की जब वो केस पीछे नहीं लेती दिखी तो उसे चलती ट्रेन से नीचे फेकने की  कोशिश की ... नेत्रहीन महिला अंतिम समय तक ट्रेन के दरवाजे पर लगे  राड को पकड़ लिया और अपनी जान बचाई कल्याण जीआरपी ने  हरिशंकर शर्मा और श्रीराम सांगले दोनों को गिरफ्तार कर  कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया

शनिवार, 28 जुलाई 2012

हेडली का नाम है दाउद खान




अबू जिंदाल के खुलासे

अबू जिंदाल  लश्कर का साथी  
 26/11 हमले में पकड़ा गया आतंकी अबू जिंदाल  ओर अमेरिका में पकड़ा गया उसी हमले का साजिशकर्ता डेविड हेडली को अबू जिंदाल काफी अच्छी तरह से जानता था इस बात कि जानकारी जिंदाल ने मुंबई  क्राईम ब्रांच को दी है,,,इस बात से ये साफ हो जाता है कि २६-११  हमले के तार लश्कर से जुड़े हुए हैं ओर अबू जिंदाल भी लश्कर के लिए कामकर्ता था ...
अबू जिंदाल  इस समय मुंबई क्राईम ब्रांच के कब्ज़े मे है जहाँ वो हर गुनाह कबूल क़र रहा है ,जिंदाल का कहना  है कि वो डेविड हेडली को जानता था लेकिन हेडली के नाम से नहीं बल्कि दाउद  खान  के नाम से जानता था ,उसका कहना है कि जब उसकी तस्वीर उसने देखी  तब उस पर डेविड हेडली लिखा था लेकिन वो   दाउद   खान के नाम से जानता था ,,,इस बात से साफ़ हो जाता है कि डेविड हेडली के कई और नाम हो सकते हैं .....जिंदाल ने पूछताछ में कई और महत्पूर्ण जानकारी दी है उसने बताया कि वह करीब सात साल पहले लश्कर में शामिल हुआ था
सन 2005 में औरंगाबाद के किसी तैबा होटेल में एक मीटिंग हुई थी इस मीटिंग में तीन लोग शामिल थे जिंदाल के साथ उस मीटिंग में  फैयाज कागजी भी था इस मीटिंग में शामिल तीसरा व्यक्ति िरइन दोनों को लेकर ट्रेन से पहले गोरखपुर गया। फिर तीनों बस व सड़क के रास्ते नेपाल गए ।वहां जिंदाल , फैयाज व तीसरा व्यक्ति लश्कर के कुछ लोगों से मिला। नेपाल से जिंदाल वफैयाज वापस औरंगाबाद आ गए। इसी के बाद मई 2006 में बीड , मालेगांव व औरंगाबाद मेंहथियार व आरडीएक्स जब्ती कि  मामला सामने आया , जिसकी साजिश में फैयाज और जिंदालदोनों शामिल थे। 
क्राईम ब्रांच के सूत्रों कि माने तो अबू जिंदाल  कई और  खुलासे क़र सकता  है ओर इसकी गिरफ्तारी से क्राईम ब्रांच को कई महत्पूर्ण जानकारी भी हाथ लग रही हैं ,फिलहाल  जिंदाल कि कस्टडी क्राईम ब्रांच  के पास है और  क्राईम ब्रांच इसकी कस्टडी अदालत  से ओर बढाने कि मांग क़र सकता है

:जिगना वोरा को मिली जमानत

जिगना को मिली  राहत
जे डे ह्त्या  की आरोपी जिगना को मिली राहत
मुंबई के जाने माने पत्रकार जे डे हत्याकांड में पकड़ी गई आरोपी जिगना वोरा को मुंबई के सेशन कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर ज़मानत दे दी है ,जिगना लगभग ८ महीनो से जेल मे बंद थी .....

२५ नवम्बर २०११ को जिगना वोरा को मुंबई क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था ,जिगना पर आरोप था कि  जे डे की  ह्त्या मे  अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन को जे डे के बारे मे जानकारी दी थी ,जे डे ह्त्याकांड में क्राईम ब्रांच ने जानकारी दी थी कि इस हत्याकांड के पीछे छोटा राजन का हाथ था इस हत्याकांड मे  क्राईम ब्रांच ने सतीश कालिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था ओर वही सतीश कालिया छोटा राजन का सबसे ख़ास गुर्गा था .....

जिगना की  ज़मानत अदालत ने कुछ शर्तो के आधार पर दी है ,जिसमे जिगना को हफ्ते में दो बार क्राईम ब्रांच के दफ्तर मे हाजिरी  देने होगी ,साथ ही अपना पासपोर्ट भी अदालत  में जमा कराना होगा ,अदालत में जमानत के दौरान जिगना के वकील ने ये दलील दी थी कि जिगना की  तबियत ठीक नहीं है उसे सांस लेने में तकलीफ  हो रही है और  उसका एक छोटा बच्चा है जो अकेला है उसे संभालने की  जिम्मेदारी  भी जिगना की  है .....

फिलहाल  जिगना को तो ज़मानत मिल गई है लेकिन अदालत में जिस तरह के सबुत क्राईम ब्रांच  ने दिए थे वो अदालत को पूरा नहीं लग रहा था जिसके चलते जिगना को ज़मानत दी गई है ........

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

गडकरी ने लीलावती अस्पताल आकर बाला साहेब से की मुलाकात



  शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को कल लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था उनको मातोश्री से मनसे प्रमुख और भतीजे राज ठाकरे लीलावती अस्पताल लेकर आये थे आज उनकी तबियत की हालचल जानने के लिए बीजेपी के राष्ट्रिय अद्ध्यक्ष  नितिन गडकरी सीधे दिल्ली से मुंबई के लीलावती अस्पताल आये और कहा की बाला साहेब की हालत ठीक है


अटल जी का मोम का पुतला




मुंबई में भारत  के  पूर्व  प्रधानमंत्री  अटल  बिहारी  वाजपयी  का  मोम  का पुतला  बनाया  गया  है  जिसका  अनावरण  बीजेपी  के  राष्ट्रीय  अध्यक्ष  नितिन गडकरी ने किया ..इस मौके पर बीजेपी के कई नेता मव्जूद थे ..इस पुतले को लोना वाला के मोम मुजियम में रखा जायेगा .इस पुतले में बानाने में ४५ किलो मोम लगा हुआ ..
-इस मौके पर बीजेपी  के  राष्ट्रीय  अध्यक्ष  नितिन गडकरी ने यूपीए  पर निशाना साधते हुए कहा की अटल बिहारी बाजपेयी के समय हर दिन १० किलो मीटर सड़के बनती थी लेकिन यूपीए   के समय में दो किलो मीटर भी नहीं बन रही है ..अटल के समय में विकास हो रहा था रुपया मजबूत था और डालर कमजोर ...और अब रुपया कमजोर डालर मजबूत हुआ है ..

-वही इस मोम के पुतले का बनाने वाले सुनील की सिकायत है की फिल्म जगत के लोग लन्दन में मोम मुजियम को ताव्जुक देते है जबकि  देश में पहली मोम मुजियम को नहीं देते . लोनावाला मोम मुजियमदेश का पहला मोम मुजियम है ..इसके पहले गाधी  ,मदर टरेजा ,छगन भुजबल और कई लोगो का मोम का पुतला बना चुके है

मोहब्बत में मौत

 
मुंबई के बोरीवली से एक सनसनी  घटना सामने आई है  की 25 साल का तुषार शेठ नामक  लड़का दिब्या से बेतहा मोहब्बत करता था और दीवानगी  इतनी चढ़ी की दोनों शादी की बंधन में बध गये दोनों ने  2008 में बांद्रा के राम मंदिर में  शादी कर ली   और अपने अपने घर रहने लगे दोनों मिलते प्यार की कसमे खाते और कुछ दिन बीतने के  बाद दिब्या अपने  घर वाले की बात मानने लगी ... तुषार काफी परेशान था और 20 जून की तुषार की शव भायंदर के  वर्सवा की कड़ी में मिली ...इस मामले में प्रेमिका दिब्या के 4परिजनों को गिरफ्तार किया  कहते है की सच्चा प्यार करने वाले कभी मारते नही है लेकिन तुषार अपने प्यार को पाने के लिए मौत को गले लगा लिया बोरीवली के गोराई का रहने वाला  तुषार और ठाणे  की रहने वाली दिब्या पिछले 10 सालो से प्यार करते थे दोनों एक साथ जीने मारने की कसम खाते थे और दिब्या के घर वालो को मंजूर नही था लेकिन दोनों ने   घर वालो की प्रवाह नही करते हुए बांद्रा के  राम मंदिर में शादी कर लिए और शादी की रजिस्टेशन के इंतजार में  अलग अलग रहने लगे और घर वाले के डर से  दिब्या और तुषार दो सालो तक अलग रहे और दिब्या के घर वाले दिब्या की शादी दूसरी जगह तय कर दिए यह बात सुन कर दिब्या 9 जून 2012 को तुषार के घर रहने आ गयी और उसी दिन दिब्या शाम को अपने घर जाने लगी और तुषार दिब्या को रोका  की मत जाओ तुमारे घर वाले वापस नही भेजेंगे और नही मिलने देंगे लेकिन दिब्या ने एक नही सुनी... और दिब्या भी अपने ही घर वालो की बात मानने लगी .... तुषार दिब्या से फोन पर कहने लगा की तुम्हारे बिना मै नही जी पाउँगा और अपनी जान दे दूंगा लेकिन दिब्या ने कहा की तुम्हारे मौत से कोई फर्क नही पड़ेगा ... .निराश तुषार की शव 20 जून को भायंदर के  वर्सवा की कड़ी में मिली  और वालीव  पुलिस ने पोस्ट माडम किया और लावारिस लास समझ कर9 फीट खड्डे में दफना दिया  

20 जून को जब तुषार के परिजनों को खबर मिली तो वालीव पुलिस थाने पहुचे और तुषार की शव की मांग करने लगे .....लेकिन पुलिस वालो ने घर वालो को समझाने लगे की लास इतनी सड़ गयी थी रखना मुस्किल था और उसे जंगल में दफना दिए ...घर वालो वरिष्ट अधिकारिओ से गुहार लगाये तब कही लास खोदने की परमिशन मिली..... लास को JVC के सहारे खोदाई करने के बाद 9 फीट निचे से तुषार की शव को निकाला गया और उस समय लास सही सलामत थी उसके हाथ और पैर रस्सी बंधे हुए थे घर वालो ने शव की अंतिम संस्कार किये और बोरीवली पुलिस के हवाले केश किये पुलिस दिब्या के परिजन के विनोद कर्निया..भारतीय विनोद कर्निया ....रीता बामनिया ...रविन्द्र बामनिया को तुषार के आत्म हत्या के दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है और प्रेमिका दिब्या अभी तक फरार है 
 

राजस्थान का अपहरण केश मुंबई में सुलझा

 राजस्थान से भाग कर प्रेमी जोड़ा मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है प्रेमी बलजीत मीणा  18 साल और प्रेमिका पिंकी मीणा 18 साल दोनों कई सालो से प्यार करते थे लेकिन घर वालो को मंजूर नही था और दोनों घर भाग कर मुंबई आ गये पिंकी का भाई राजस्थान में प्रेमी बलजीत पर अपहरण का केश दर्ज करवाया था
  बलजीत और पिंकी दोनों आपस प्यार करते है और इनकी प्यार को नजर ना लगे दोनों अपने घर से भाग कर मुंबई आ गये लेकिन इन्हे नही मालूम था जिसके  घर में हूँ वह एक चोर है और उसका नाम अंकित कुमार है अंकित से  मुलाकात ट्रेन हुई थी ओसिवारा पुलिस ने लेपटोप चोरी के केश में अंकित को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछ ताछ किया तो सारा मांजरा सामने आया   राजस्थान पुलीस और मुंबई पुलीस के छान बिन के बाद प्रेमी जोड़ी बलजीत और पिंकी को ओशिवोरा में रहने वाला अंकित कुमार के पास पाया गया  जिसके बाद पता चला की बलजीत ने पिंकी को अपहरण नहीं किया था वल्कि दोनों प्यार करते थे और दो अपने मर्जी से आये थे वही  दूसरी तरफ लड़की का भाई राजस्थान में  बलजीत के ऊपर ५-६ आदमी के साथ आ कर पिंकी का अपहरण का मामला दर्ज कराया था 
पुलीस की माने तो एन दोनों प्रेमी जोड़े तब पकडे गए जब एक लैपटॉप  चोर  अंकित कुमार  तलाश में उसके घर गयी तो ये दोनों प्रेमी वाही पाए गए फिर दोनों का सच ओशिवोरा पुलीस के सामने आया